फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Proposal to increase wheat procurement centers will be considered, 15 proposed, farmers suggested four more centers

Jhansi News: गेहूं खरीद केंद्र बढ़ाने का प्रस्ताव, होगा विचार, 15 प्रस्तावित, किसानों ने चार केंद्र और सुझाए

Sat, 22 Feb 2025 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Proposal to increase wheat procurement centers will be considered, 15 proposed, farmers suggested four more centers

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। गेहूं खरीद से पहले विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुुमार और किसान नेताओं व विभागीय अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। यहां गल्ला मंडी और खरीद केंद्र पर खरीद में गेहूं किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो आदि मुद्दाें पर चर्चा हुई। वार्ता में 53 केेंद्र खुलने का रास्ता साफ हो गया है, जबकि 15 केंद्रों का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही किसानाें ने चार और केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव रखा है जिस पर विचार किया जाएगा।



किसानों ने खरीद केंद्रों पर डिजिटल तराजू का उपयोग करने की मांग की जिस पर डीएम ने सहमति दे दी। वहीं बताया कि इस बार का गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है। पिछले साल जहां यह 2275 प्रति क्विंटल था वहीं इस साल 2425 रुपए है। यानी किसानों को अब पिछले साल के मुकाबले 150 प्रति क्विंटल रुपए अधिक समर्थन मूल्य मिलेगा।
विज्ञापन


विगत वर्ष 99 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया था पर सिर्फ एक चौथाई यानी कि 25 हजार मीट्रिक टन की ही खरीद हो सकी थी। इस साल भी लगभग इतना ही लक्ष्य मिलने का अंदेशा है। इस संबंध में खरीद करने वाली एजेंसियों के अधिकारियों को आदेश दिया कि किसानों को खरीद के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन




:::



पंजीयन के लिए खुले केंद्र



गेहूं बेचने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। इस पर किसान गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं। पोर्टल खुलने के बाद किसानों ने भी इसमें रुचि दिखाई है और अब तक तकरीबन 113 किसानों ने अपना पंजीयन भी कर दिया है।


::::

खरीद केंद्रों पर छांव, पंखा व पानी की रहेगी व्यवस्था

डीएम ने निर्देश दिया है कि गेहूं खरीद केंद्र पर आने वाले किसानों को धूप में खड़ा न होना पड़े इसको ध्यान में रखकर वहां पर छायादार टैंट, पंखा व पानी के पर्याप्त प्रबंध करने के साथ ही उनके बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed