फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Property worth crores of Avneesh and Harendra will soon be confiscated, file sent to DM

Jhansi News: अवनीश व हरेंद्र की करोड़ों की संपत्ति जल्द होगी जब्त, फाइल डीएम को भेजी गई

Wed, 05 Feb 2025 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Property worth crores of Avneesh and Harendra will soon be confiscated, file sent to DM

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

कानपुर। सिविल लाइंस स्थित नजूल की जमीन कब्जाने के प्रयास में फंसे अवनीश दीक्षित और उसके साथी हरेंद्र मसीह की अपराध से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। पुलिस ने जमीनें चिह्नित कर जब्त करने के लिए फाइल डीएम को भेज दी है। अनुमति मिलते ही पुलिस प्रशासनिक अफसरों के साथ मिलकर दोनों की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई करेगी।



सिविल लाइंस स्थित नजूल की एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की जमीन कब्जाने के प्रयास के मामले में अवनीश दीक्षित का नाम सामने आया था। इस मामले में अवनीश, हरेंद्र मसीह व 13 अन्य समेत 33 लोगों के खिलाफ कोतवाली में लेखपाल विपिन कुमार ने 28 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अलावा जमीन पर काबिज सैमुअल गुरुदेव सिंह ने भी 37 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले की जांच के बाद अवनीश व उसके गुर्गों के खिलाफ जिलेभर के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन एफआईआर दर्ज हुई। इसके बाद अवनीश का गैंग पहले इंटर रेंज गैंग के रूप में पंजीकृत किया गय जिसमें कुल 15 शातिर है। एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि दोनों संपत्तियों को जब्त करने से जुड़ी फाइल डीएम के पास के भेजी गई है। जल्द ही अन्य शातिरों की संपत्तियों को भी जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन


अभी और संपत्तियाें की हो रही तलाश



सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में अवनीश की 3.25 करोड़ की संपत्तियां पता चली हैं जिन्हें उसने आपराधिक कृत्यों के जरिये अर्जित किया है। वहीं, मसीह की 11.19 करोड़ की संपत्ति सामने आई हैं। सूत्रों का कहना है कि अभी भी दोनों की अवैध संपत्तियों के बारे में किया जा रहा है। माना जा रहा है कि अभी उसकी और भी संपत्तियां सामने आ सकती हैं। गैंग में अन्य शातिरों की भी अवैध संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----



यह गैंग में शामिल के शातिर

हरेंद्र मसीह, राहुल वर्मा, विसेंट विक्रम उर्फ विक्की चार्ल्स, संदीप शुक्ला, कमला एरियल, अभिषेक एरियल, नौरिस एरियल, अर्पण एरियल, अली अब्बास, जितेश झा, जितेंद्र शुक्ला, विवेक पांडेय, मनोज यादव, मो. वसीम खान, अखलाख अहमद शामिल है। विवेचना के दौरान अवनीश के रमन गुप्ता, अमन, नितिन समेत चार और साथियों के नाम खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed