फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   property conflict between brothers, two die

जमीन के विवाद में चचेरे भाइयों में चले लाठी- डंडे, दो की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
property conflict between brothers, two die
रक्सा थाना क्षेत्र के परासरी गांव में सोमवार की रात जमीन के विवाद को लेकर चचेरे भाइयों में झगड़ा हो गया। इस बीच दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट व लाठी डंडे चले। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इनमें जय नारायण व छक्कीलाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि महिला हंसमुखी का हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से गांव में तनाव है। पुलिस तैनात कर दी गई है। रक्सा थाना क्षेत्र के परासरी गांव में छक्कीलाल अहिरवार व जयनारायण अहिरवार के बीच जमीनी विवाद सालों से चला आ रहा है। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई है। दो दिन पूर्व आंधी के दौरान खेत पर एक पेड़ गिरने पर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। उस समय तो बात शांत हो गई। मगर सोमवार की देर रात उक्त झगड़े ने उग्र रूप ले लिया। दोनों परिवार आमने- सामने आ गए। देखते ही देखते उनमें मारपीट व लाठी- डंडे चलने लगे। इसमें छक्कीलाल, जय नारायण व हंसमुखी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान छक्कीलाल व जयनारायण की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह डीएम आंद्रा वामसी व एसएसपी डी प्रदीप कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएपी ने बताया कि घटना का कारण जमीनी विवाद सामने आया है। मृतक रिश्ते चचेरे भाई हैं। हत्या आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed