{"_id":"664bd2125396db72260fc9f4","slug":"problems-of-officers-increased-due-to-evm-malfunction-and-election-boycott-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-319000-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ईवीएम खराब होने और चुनाव बहिष्कार से बढ़ी रहीं अफसरों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ईवीएम खराब होने और चुनाव बहिष्कार से बढ़ी रहीं अफसरों की मुश्किलें
विज्ञापन
- संसदीय क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र में सोमवार को मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। हालांकि, बीच-बीच में ईवीएम खराब होने और स्थानीय मुद्दों पर चुनाव बहिष्कार की सूचनाएं आती रहीं, जिससे अफसरों की मुश्किलें बढ़ी रहीं। शाम को मतदान समाप्त होने के बाद प्रशासनिक अमले ने राहत की सांस ली।
मतदान शुरु होने के बाद मऊरानीपुर के पंचमपुरा गांव से ग्रामीणों द्वारा मतदान का बहिष्कार किए जाने की सूचना आई। इस पर अफसरों की गाड़ियां पंचमपुरा की ओर दौड़ पड़ीं। यहां के ग्रामीणों ने बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुईं फसलों का समुचित मुआवजा न मिलने का आरोप लगाया। अफसरों ने ग्रामीणों को बहुत समझाया, परंतु वह नहीं माने। यहां महज चार वोट ही पड़ पाए। यहां का मामला सुलझ भी नहीं पाया था कि मोंठ के भरथरी, परेछा व उजयान के ग्रामीण वोट न डालने पर अड़ गए। इससे क्षेत्र की मतदान प्रक्रिया प्रभावित हो गई। ग्रामीणों का कहना था कि वह लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। हालांकि, अफसरों के समझाने पर बाद में ग्रामीण वोट देने को राजी हो गए। इसी तरह टहरौली तहसील के ग्राम सेरिया में भी ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण न होने पर मतदान का बहिष्कार कर दिया। अफसरों के काफी समझाने के बाद वह वोट डालने के लिए राजी हुए। वहीं, मऊरानीपुर, गरौठा, झांसी नगर, बबीना और बड़ागांव से ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान प्रक्रिया बाधित होने की सूचना पर अफसर मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया। हालांकि, संसदीय क्षेत्र में बाकी जगह मतदान निर्बाध रूप से शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा।
000000000
फोटो-- --
शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान: डीएम
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। गर्मी में भी मतदाताओं ने गजब का उत्साह दिखाया। संसदीय क्षेत्र के 63.57 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि, कुछ एक जगह से निर्वाचन बाधित होने की सूचना आई थी। इस पर अफसरों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त कर दिया था। अफसरों के अलावा सभी मतदान कार्मिकों ने अपने कर्तव्यों का शत प्रतिशत निर्वहन किया।

फोटो