{"_id":"5e94bd168ebc3e6f974afd9f","slug":"probited-pan-masala-two-licence-suspended-jhansi-news-jhs1645100142","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पान मसाले का कारोबार करने पर दो का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित पान मसाले का कारोबार करने पर दो का लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रतिबंध के बाद भी पान मसाला बेचने का कारोबार करने वाली फर्म मेसर्स श्याम टोबैको हाउस व मेसर्स हरिश्चंद रामदयाल पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। दोनों ही फर्म के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। लाइसेंस निलंबन के बाद दोनों फर्म किसी भी प्रकार का खाद्य कारोबार नहीं कर सकेंगी।
कोरोना वायरस के चलते लोग पान मसाला खाकर थूके नहीं, इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्रिम आदेशों तक के लिए पान मसाला के उत्पानद और विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन इस वैश्विक महामारी में भी कुछ कारोबारी मुनाफा कमाने के लालच में अवैध कारोबार कर रहे हैं। शनिवार को पुलिस ने ऐसे ही दो कारोबारियों को स्कूटी से 24 हजार से अधिक मूल्य का ब्रांडेड पान मसाले की आपूर्ति करते हुए गिरफ्तार किया था।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त ने पान मसाले पर लगाए गए प्रतिबंध के चलते विवेचना के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद यादव और कपिल गुप्ता ने मेसर्स टोबैको हाउस और मेसर्स हरिश्चंद्र रामदयाल की अनुज्ञप्ति निलंबन की संस्तुति कर दी। इसके आधार पर अभिहित अधिकारी राजेश द्विवेदी ने तत्काल प्रभाव से उक्त फर्म के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि लाइसेंस निलंबन के बाद उक्त फर्म द्वारा अब किसी भी प्रकार का खाद्य कारोबार नहीं किया जा सकेगा।