फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pro. Pulak Mohan Pandey takes over as BIET Director

प्रो. पुलक मोहन पांडेय ने संभाला बीआईईटी निदेशक का कार्यभार

Sun, 29 Aug 2021 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Pro. Pulak Mohan Pandey takes over as BIET Director
झांसी। आईआईटी नई दिल्ली के मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. पुलक मोहन पांडेय ने बीआईईटी के निदेशक पद का शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर दिया है। नवागंतुक निदेशक ने कहा कि कैंपस में शोध और विकास को बढ़ावा देना उनका मुख्य काम होगा।
विज्ञापन

प्रो. पांडेय ने आईआईटी कानपुर से 2003 में शोध पूर्ण कर पीएचडी की उपाधि ली। इससे पहले 1993 में एचबीटीआई कानपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग कर बीटेक और 1995 में आईआईटी कानपुर से एमटेक की डिग्री हासिल की। उन्होंने अब तक 40 शोधार्थियों को शोध पूर्ण कराकर पीएचडी की उपाधि पूर्ण कराई है। 37 एमटेक थीसिस को पूरा कराया जा चुका है। 200 से अधिक शोध पत्रों को अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित किया है। नवागंतुक निदेशक द्वारा 22 पेटेंट प्रकाशित किए जा चुके हैं। तीन पेटेंट ग्रांट किए जा चुके हैं। शनिवार को कार्यभार उन्होंने संभला। उनका कार्यकाल पांच साल तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed