फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Priyanka rawat campain panchayat election

जनता ने सरकार बनवाई तो पंचायत चुनाव भी जिताएगी: प्रियंका रावत

Wed, 06 Jan 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Priyanka rawat campain panchayat election
झांसी। भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रभारी व पूर्व सांसद प्रियंका रावत ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी ने अभी कोई रणनीति नहीं बनाई है। जनता ने जब प्रदेश में सरकार बनवाई तो वह ही पंचायत चुनाव जिताएगी। मंगलवार को उन्होंने पत्रकारों से यह बात कही। वे प्रभारी बनने के बाद अपने पहले प्रवास में झांर्सी आइं थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव तो आते-जाते रहते हैं। पार्टी के लिए पंचायत चुनाव अभी प्राथमिकता पर नहीं है। वैसे हम इस चुनाव जरूर सफल होंगे। अभी संगठन को मजबूत बनाने पर काम चल रहा है। इधर, भाजपा कार्यालय पर पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव जीतना है तो हर गांव के प्रभावशाली लोगों से संपर्क करना होगा। हमें व्यक्तिगत लाभ छोड़कर संगठन के हित में काम करना है। सरकार की योजनाओं को घर- घर तक पहुंचना होगा। हमारे कार्यकर्ता ऐसे हैं तो कठिन परिश्रम से रेगिस्तान में भी पानी निकाल सकते हैं। इस मौके पर विधायक रवि शर्मा, जवाहर लाल राजपूत, बिहारी लाल आर्य, महानगर जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, दिगंत चतुर्वेदी, प्रियांशु डे मौजूद रहे। संचालन पंचायत चुनाव प्रभारी संतोष सोनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed