{"_id":"5f2082758ebc3e63a9303d96","slug":"privet-doctor-also-treatment-corona-patient-jhansi-news-jhs172614962","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी विशेषज्ञ चिकित्सक भी करेंगे कोरोना मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी विशेषज्ञ चिकित्सक भी करेंगे कोरोना मरीजों का इलाज
विज्ञापन
privet doctor also treatment corona patient
झांसी। पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त कोरोना मरीजों की मृत्यु को रोकने के लिए अब प्राइवेट स्पेशलिस्ट चिकित्सक भी अपनी स्वास्थ्य सेवाएं देंगे। मंगलवार को प्रशासन के साथ हुई इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) व नर्सिंग होम एसोसिएशन की बैठक में इस पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही सात सदस्यीय एक्सपर्ट पैनल की तैनाती भी कर दी गई है।
विकास भवन में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने कहा कि ऐसे मरीज जो अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं, उनका जीवन सुरक्षित रखे जाना हम सभी की प्राथमिकता पर है। इस दौरान ये सुनिश्चित हुआ कि जो सुपर स्पेशिलिटी ट्रीटमेंट मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध नहीं है, वो प्राइवेट सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के जरिये उपलब्ध कराया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के गंभीर रोगों से ग्रस्त मरीज जो कोविड हॉस्पिटल में है, उन्हें विशेषज्ञ डाक्टर चिकित्सीय सलाह देंगे।
इस मौके पर इस मौके पर सीडीओ शैलेष कुमार, निदेशक पैरामेडिकल डॉ एसएन सेंगर, डॉ मनीष जैन, डॉक्टर एके सांवल, डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. निर्देश जैन, डॉ. एके तिवारी, डॉ. सुशांत खरे, डॉ. मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चिकित्सकों का 7 सदस्यीय पैनल तैयार
झांसी। गंभीर बीमारियों से ग्रस्त कोरोना मरीजों के इलाज के लिए डीएम आंद्रा वामसी ने स्पेशलिस्ट चिकित्सकों का सात सदस्यीय पैनल तैयार किया। इसमें यूरोलॉजिस्ट डॉ. एके सांवल व डॉ. मनीष जैन, गेस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ श्रीवास्तव व डॉ. रामप्रताप सिंह बुंदेला, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. निर्देश जैन, इंटेसिव केयर डॉ. शुभदीप रिशि तथा फिजिशियन डॉ. सुशांत खरे को शामिल किया गया है।