{"_id":"60539e118ebc3e8ca76f71e2","slug":"private-worker-not-allow-in-wheat-purchase-center-jhansi-news-jhs1911847155","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों में नहीं लगेंगे प्राइवेट कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों में नहीं लगेंगे प्राइवेट कर्मचारी
विज्ञापन
झांसी। गेहूं खरीद की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी आंद्रा वामसी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने खरीद केंद्र समय पर खोलने के निर्देश दिए। इस दौरान प्राइवेट कर्मचारियों को तैनात न करने की बात कही। अब तक 3172 किसान पोर्टल पर पंजीकरण करा चुके।
जनपद में 81 केंद्र खोले जाने हैं। अभी 45 केंद्र तैयार हो गए हैं। जिलाधिकारी ने सहकारिता विभाग एवं अन्य संस्थाओं के वैतनिक कर्मचारी को ही केंद्र पर तैनात करने के निर्देश दिए। क्रय केंद्रों में उपकरण भुगतान संबंधी एवं खरीद संबंधी अन्य व्यवस्थाएं भी पूरी करने के निर्देश दिए। केंद्रों एजेंसी का नाम, मोबाइल नंबर एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य लिखाने की बात कही। गेहूं की डिलीवरी के दौरान समस्या न हो इसके लिए तैयारी रखने को कहा।
डिप्टी आरएमओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि जनपद अभी तक कुल 3172 किसानों द्वारा पंजीकरण कराया गया है। इसमें 412 पंजीकरण का सत्यापन उप जिलाधिकारी से होना है। जिलाधिकारी ने इसे तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, संयुक्त आयुक्त सहकारिता उदयभानु सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक जय सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक पीसीएस रामजी कुशवाह समेत अन्य उपस्थित रहे।