फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Private bank close door

Jhansi News: प्राइवेट बैंकों ने बंद किए दरवाजे, स्वरोजगार का सपना सरकारी बैंकों के सहारे

Tue, 03 Jan 2023 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Private bank close door
झांसी। केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं को लेकर प्राइवेट बैंकों ने अपने दरवाजे बंद कर रखे हैं। अधिकांश योजनाएं सरकारी बैंकों के कंधों के सहारे ही आगे बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड समेत अन्य सभी योजनाओं में प्राइवेट बैंकोें की भागीदारी शून्य है। सरकारी आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी योजना), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालक क्रेडिट कार्ड पूरी तरह सरकारी बैंकों पर ही निर्भर हैं। विभिन्न सरकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकारी एवं प्राइवेट बैंकों के लिए अलग-अलग लक्ष्य तय होते हैं लेकिन, प्राइवेट बैंकों ने इनसे दूरी बना रखी है। पीएमईजीपी योजना के तहत जनपद में 623 लाभार्थियोें को लाभ दिया जाना था। इनमें सर्वाधिक पंजाब नेशनल बैंक (153), प्रथमा ग्रामीण बैंक (159), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (92), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (40) ने लाभार्थियों को लाभ दिया जबकि एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसन बैंक समेत अन्य दिग्गज प्राइवेट बैंक एक भी लाभार्थी को फायदा नहीं दे सके। यह हाल केंद्र सरकार की सबसे बड़ी रोजगार सृजन योजना का है। इसी तरह अन्य योजनाओं के दरवाजे भी निजी बैंकों ने बंद कर रखे हैं। वहीं, एलडीएम अजय शर्मा का कहना है प्राइवेट बैंकों के साथ तालमेल बनाने की कोशिश की जाती है। नियमित तौर पर उनको पत्र भेजकर लक्ष्य पूरा करने को कहा जाता है।
विज्ञापन

योजना का नाम सरकारी बैंक प्राइवेट बैंक
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम 623 0
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 15000 32
किसान क्रेडिट कॉर्ड 1,70000 6000
पशुपालक क्रेडिक कॉर्ड 9000 0
एनपीए होने के डर से प्राइवेट बैंक नहीं दिखाते दिलचस्पी
कई सरकारी योजनाओं मेें बिना बैंक गारंटी के ही ऋण दिए जाने की व्यवस्था है। ऐसे में इस ऋण के एनपीए हो जाने की आशंका सर्वाधिक होती है। इन ऋण योजनाओं के जोखिम को देखते हुए ही अधिकांश प्राइवेट बैंक इन योजनाओं के ऋण मंजूर नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed