फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Private agency will conduct open and distance learningPrivate agency will conduct open and distance learningPrivate agency will conduct open and distance learning

Jhansi News: ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग का संचालन कराएगी निजी एजेंसी

Wed, 05 Aug 2026 02:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 05 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Private agency will conduct open and distance learningPrivate agency will conduct open and distance learningPrivate agency will conduct open and distance learning
झांसी। बुंदेलखंड विवि ने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कोर्स शुरू करने और संचालन के लिए निजी एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी है। खास यह कि एजेंसी ही प्रवेश के लिए प्लेटफार्म मुहैया कराएगी और प्रचार करेगी। इसके लिए एजेंसी लाभांश का 60 फीसदी अपने पास रखेगी।
विज्ञापन

बीयू एक साल से ज्यादा समय से ओडीएल कोर्स शुरू करने की दिशा में प्रयास कर रहा था। इसके तहत अब आठ कोर्स (एमसीए, बीबीए, एमएससी मैथ, एमएससी कंप्यूटर साइंस, बीए हिंदी, बीए अंग्रेजी, बीकॉम व एम. कॉम) शुरू होने जा रहे हैं, जिसका पाठ्यक्रम तैयार कर लिया गया है। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि बीयू ने ओडीएल कोर्स शुरू करने के लिए निजी एजेंसी से 60:40 के अनुपात में दो वर्ष के लिए अनुबंध किया है। इसके तहत एजेंसी लाभांश का 60 फीसदी लेगी और विवि को 40 फीसदी देगी। इसके एवज में एजेंसी प्रवेश का प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगी। इसके संचालन का प्रोग्राम मुहैया कराने के साथ-साथ प्रचार-प्रसार भी करेगी। यह मामला विवि परिसर में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


- तीन-चार दिन में शुरू होंगे प्रवेश
ओडीएल निदेशक डॉ. पूनम पुरी ने बताया ओडीएल में प्रवेश की प्रक्रिया तीन-चार दिन में शुरू हो जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया का प्रचार-प्रचार भी एजेंसी के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ओडीएल कोर्स में प्रवेश का प्लेटफार्म व प्रोग्राम उपलब्ध कराने और प्रचार के लिए एक एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए एजेंसी लाभांश का 60 फीसदी लेगी।
ज्ञानेंद्र कुमार, कुलसचिव बीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed