फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   principal of shri ram college arrested in bundelkhand university paper leak 33 accused arrested in this case so far

Paper Leak: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी पेपर लीक में श्रीराम कॉलेज का प्रधानाचार्य गिरफ्तार, इस केस में अब तक 33 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 May 2022 08:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 22 May 2022 08:57 PM IST
सार

जांच करने पुलिस टीम श्रीराम महाविद्यालय पहुंची थी तो परीक्षा के दरिम्यान चार घंटे की फुटेज गायब मिली थी। प्रधानाचार्य ने भी बचने के लिए खूब जतन किए, लेकिन वह बच नहीं पाए। 

विज्ञापन
principal of shri ram college arrested in bundelkhand university paper leak 33 accused arrested in this case so far
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेढ़ माह पहले बीएससी द्वितीय वर्ष के भौतिक विज्ञान के सेकंड पेपर लीक केस में पुलिस ने रविवार को बंगरा के श्रीराम कॉलेज के प्रधानाचार्ज संजीव श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। वे इस केस में मुख्य आरोपी हैं। पेपर की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी थी, लेकिन प्रधानाचार्य ने अपने स्टाफ मिलकर पेपर लीक करवाया था। 

विज्ञापन


अब तक इस केस में करीब 33 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इसमें 26 छात्र-छात्राएं हैं। इसके अलावा, श्रीराम महाविद्यालय के प्रबंधक चंद्रपाल सिंह यादव, कोषाध्यक्ष आजाद यादव, दो शिक्षक, मास्टरमाइंड लिपिक एवं स्टोर कीपर राजदीप यादव और चपरासी शामिल है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी में नकल करते हुए पकड़ा गया था छात्र 
छह अप्रैल को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित परीक्षा में टोड़ी फतेहपुर निवासी अजय भास्कर को नकल करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर कई छात्रों के मोबाइल पर आ गया था। अजय के मोबाइल पर भी करीब 40 मिनट पहले पेपर पहुंचा था। अजय को प्रश्नपत्र की फोटो महोबा के थलौरा निवासी अजय निरंजन ने भेजी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय निरंजन को पकड़ा गया तो उसने कबूला कि पेपर प्रेमनगर के कब्रिस्तान के पास रहने वाली आसमां ने भेजा था। आसमां से नगरा के खातीबाबा निवासी मुस्कान यादव का नाम आया। मुस्कान ने पूछताछ में कबूला कि रिश्ते के चाचा राजदीप यादव बंगरा के श्रीराम महाविद्यालय में लिपिक एवं स्टोर कीपर हैं। उन्होंने ही उसको पेपर भेजा था। भतीजी को कहा कि जिसको भी पेपर की कॉपी देना तो पैसे लेकर देना। 300 से 350 रुपये में पेपर को बेचा गया।


सीसीटीवी कैमरे से डिलीट कर दी थी फुटेज
जांच करने पुलिस टीम श्रीराम महाविद्यालय पहुंची थी तो परीक्षा के दरिम्यान चार घंटे की फुटेज गायब मिली थी। प्रधानाचार्य ने भी बचने के लिए खूब जतन किए, लेकिन वह बच नहीं पाए। जांच में प्रबंधन समिति व मालिक सभी की भूमिका मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed