फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Principal madam showed porn to student amid preparations for Teacher's Day, arrested

Jhansi News: शिक्षक दिवस की तैयारियों के बीच प्रिंसिपल मैडम ने छात्रा को दिखाई पोर्न, गिरफ्तार

Tue, 05 Sep 2023 11:55 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Principal madam showed porn to student amid preparations for Teacher's Day, arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



दतिया। शिक्षक दिवस की तैयारियों के बीच दतिया के एक सरकारी विद्यालय में गुरु और शिष्य के रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। घटना 2 सितंबर को उस वक्त की है जब स्कूल में शिक्षक दिवस पर होने वाले आयोजनों को लेकर तैयारियां चल रही थीं। यहां स्कूल की प्रिंसिपल मैडम ने क्लासरूम में कक्षा सात की छात्रा को पोर्न फिल्म दिखाई। इतना ही नहीं स्कूल के एक पुरुष शिक्षक ने छात्रा से अश्लील बातें भी कीं। जब छात्रा ने पूरी घटना घर जाकर अपने परिजनों को बताई तो वह थाने पहुंचे और स्कूल की प्रिंसिपल और शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि शिक्षक फरार है।

दतिया जनपद के एक गांव निवासी नाबालिग छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बच्ची एक सरकारी विद्यालय में पढ़ती है। वह 2 सितंबर की दोपहर को रोते हुए घर पहुंची थी। पूछने पर उसने कहा कि स्कूल की प्रिंसिपल मैडम अच्छी नहीं हैं। वह गंदी बातें करती हैं। उसने रोते रोते बताया कि दो सितंबर को प्रिंसिपल मैडम ने उसे लंच टाइम में अपने पास बुलाया। वह उसे अपने मोबाइल पर गंदी फिल्में दिखाने लगीं। जब डर के मारे उसने क्लासरूम में जाने को कहा तो वह उसे डांटने लगीं थीं। घबराई छात्रा खामोश होकर खड़ी रही। जब दूसरे बच्चे वहां आ गए तो उसे मैडम में क्लासरूम में भेज दिया। कुछ देर बाद मैडम फिर उसके पास आ गईं और स्कूल के एक शिक्षक के पास जाने को कहने लगीं। कहा कि अगर उनकी बात मान लोगी तो वह अच्छे नंबर से पास भी कर देंगे। प्रिंसिपल मैडम ने पुरुष शिक्षक से छात्रा की मोबाइल पर बात भी कराई। शिक्षक मोबाइल पर नाबालिग से अश्लील बातें करने लगा। छात्रा इन सबसे इतना डर गई कि वह रोते हुए घर आ गई और परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी प्रिंसिपल और शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने दबिश देकर प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया वहीं, मामले की भनक लगते शिक्षक भाग निकला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed