फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   primiym le

नहीं मिल रही सीट तो प्रीमियम तत्काल का लें फायदा

Mon, 21 May 2018 01:26 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 21 May 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
primiym le
train, jhansi news - फोटो : demo

विज्ञापन
ट्रेन चलने की तिथि से 120 दिन पहले आरक्षण मिलना शुरू हो जाता है। ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिलने पर रेलवे ने ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन से चलने के 24 घंटे पहले तत्काल टिकट की सुविधा दे रखी है। तत्काल टिकट में यात्रियों से दस से पंद्रह प्रतिशत अधिक किराया वसूला जाता है। यात्रियों को अगर तत्काल में भी टिकट नहीं मिल रहा है तो रेलवे ने कुछ ट्रेनों में प्रीमियम तत्काल की सुविधा दे रखी है। इस सुविधा में कंफर्म सीट होने पर ही टिकट बनाया जाता है। रेल प्रशासन ने मंडल से संचालित 18 ट्रेनों में यह सुविधा दे रखी है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रीमियम तत्काल में बचने वाली सीटें साधारण कोटे में चली जाती हैं।

इन ट्रेनों में प्रीमियम तत्काल की सुविधा
झांसी से दिल्ली जाने वाली 12279 ताज एक्सप्रेस में स्लीपर चेयर कार में 99 सीट और एसी चेयर कार में 67 सीट, ग्वालियर से वाराणसी जाने वाली 11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच में 74 सीट, थर्ड एसी में 53 सीट और स्लीपर में 53 सीट, ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल के सेकेंड एसी कोच में 54 सीट, थर्ड एसी कोच में 91 सीट और स्लीपर कोच में 57 सीट, ग्वालियर से हावड़ा जाने वाली 12176 चंबल एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच में 66 सीट, थर्ड एसी कोच में 81 और स्लीपर कोच में 87 सीट का कोटा है। मानिकपुर से निजामुद्दीन जाने वाली 12447 यूपी संपर्क क्रांति के सेकेंड एसी कोच में 95, थर्ड एसी कोच में 97 और स्लीपर कोच में 99 सीट, खजुराहो से निजामुद्दीन जाने वाली 22447 यूपी संपर्क क्रांति के सेकेंड एसी कोच में 94 सीट, थर्ड एसी कोच में 96 सीट और स्लीपर कोच में 99 सीट, खजुराहो से उदयपुर जाने वाली 19665 खजुराहो उदयपुर इंटरसिटी के सेकेंड एसी कोच में 80 सीट, थर्ड एसी कोच में 88 और स्लीपर कोच में 100 सीट, 11103 झांसी- बांदा टर्मिनस एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में 100 सीट और स्लीपर कोच में 92 सीट, झांसी से लखनऊ जाने वाली 11109 इंटरसिटी के स्लीपर चेयरकार में 10 और एसी चेयरकार में 23 सीट, झांसी से कोलकाता जाने वाली 11106 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच 39 और स्लीपर कोच में 79 सीट उपलब्ध हैं। इसके अलावा 12198 ग्वालियर भोपाल इंटरसिटी, 21107 खजुराहो महोबा इंटरसिटी, 11102 ग्वालियर पुणे, 22164 खजुराहो भोपाल एक्सप्रेस में प्रीमियम तत्काल का कोटा उपलब्ध है।
विज्ञापन



कंफर्म टिकट बर्थ ट्रांसफर की सुविधा
कंफर्म टिकट पर बर्थ ट्रांसफर की सुविधा पाने के लिए ट्रेन छूटने के 24 घंटे पहले आईडी के साथ मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक को लिखित आवेदन करना होगा। यह सुविधा परिवार के सदस्यों (पिता, माता, पुत्र, पुत्री, भाई, बहन, पति या पत्नी), एक सरकारी कर्मचारी से दूसरे कर्मचारी की यात्रा पर, एक ही संस्था के छात्र होने पर, एनसीसी के कैडेट्स एक- दूसरे की जगह और वैवाहिक समारोह में ग्रुप यात्रा पर ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी जानिए
-------------
- अगर ट्रेन तीन घंटे से ज्यादा लेट हो तो क्लेम करने पर पूरा किराया और तत्काल शुल्क वापस मिलता है।
- ट्रेन का रूट बदलने पर अगर यात्री सफर करने में अक्षम हो तो भी उसे पूरा किराया वापस देने की सुविधा है।
- आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बने ई- टिकट में भी यात्री बोर्डिंग (दूसरे स्टेशन से सफर प्रारंभ करना) स्टेशन बदल सकते हैं। जिस आईडी से टिकट होगा, उसी से ही बोर्डिंग बदला जाएगा। ट्रेन छूटने से पहले एक बार बोर्डिंग बदला जा सकता है।

- काउंटर टिकट में बोर्डिंग बदलने के लिए एक दिन पहले मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक को आवेदन दिया जा सकता है।
- अगर ट्रेन प्रारंभिक से लेकर अंतिम यात्रा तक रद्द कर दी जाती है तो ई- टिकट कैंसल कराने की जरूरत नहीं है। आपका किराया स्वत: रिफंड हो जाएगा, लेकिन अगर ट्रेन बीच रास्ते में कैंसल होती है तो रिफंड के लिए ऑनलाइन क्लेम करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed