फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Priest was murdered for interrupting a couple coming to the hill

Jhansi News: पहाड़ी पर आने वाले प्रेमी जोड़े को टोकने पर की गई थी पुजारी की हत्या पुलिस ने चार महीने बाद किया वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 May 2024 03:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Priest was murdered for interrupting a couple coming to the hill
दो दोस्तों ने पत्थर से कुचल दिया था पुजारी का सिर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


झांसी। चार माह पहले बरुआसागर स्थित कैलाश पर्वत पर बने मंदिर के पुजारी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक युवक मंदिर के पास की पहाड़ी पर अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर जाते थे। पुजारी अक्सर इन्हें टोकता था। इससे नाराज होकर दोनों युवकों ने सिर पर पत्थर मारकर पुजारी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक 12 जनवरी को बरुआसागर में कैलाश पर्वत पर बने शिव मंदिर के पुजारी कैलाश जोशी (60) की हत्या कर दी गई थी। हत्यारों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई लेकिन, सुराग नहीं मिला। मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज से भी उनका पता नहीं लग सका। कुछ दिनों पहले हत्यारोपियों ने अपने दोस्तों से इस घटना की चर्चा कर दी। यह बात पुलिस तक पहुंच गई।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने बरुआसागर स्थित जराय मठ के पास से सनौरा निवासी हीरा कुशवाहा (21) एवं अशोक कुशवाहा (19) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों दोस्त हैं। पुलिस उनको थाने लेकर लाई। पूछताछ में दोनों थोड़ी देर में टूट गए। हत्यारोपियों ने पुलिस को बताया कि पुजारी अक्सर अभद्रता करता था। 12 जनवरी को हीरा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मंदिर के पास की पहाड़ी पर गया था। यहां पुजारी उसकी गर्लफ्रेंड को देखकर विरोध करने लगा। हीरा ने अपनी गर्लफ्रेंड को बाहर भेज दिया जबकि हीरा के साथ उसका दोस्त अशोक मौजूद रहा। इसके बाद दोनों दोस्तों ने मिलकर पुजारी की पिटाई कर डाली। मारपीट में पुजारी नीचे गिर गया। गुस्से में दोनों ने पुजारी के सिर पर पत्थर दे मारा। इससे पुजारी की मौके पर मौत हो गई। वहां से दोनों भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार महीने तक पुलिस मोबाइल फोन और सीसीटीवी फुटेज के जरिये हत्यारोपियों को तलाशने की कोशिश करती रही लेकिन, दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुरील, राजकुमार, नकुल कुमार कुलदीप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed