फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Priegnent women is disturbing for corona test

कोरोना जांच रिपोर्ट के लिए परेशानी हो रही गर्भवती महिलाएं

Tue, 15 Sep 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Priegnent women is disturbing for corona test
झांसी। जिला महिला अस्पताल में सीएमओ द्वारा कोविड-19 की जांच के लिए कैंप आयोजित किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीज से संपर्क कर क्वारंटीन किया जा रहा है। लेकिन नेगेटिव आने पर गर्भवती महिलाओं को रिपोर्ट के लिए अस्पताल व सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगाना पड़ रहे हैं। जिसके चलते महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के प्रसव से पहले कोरविड-19 की जांच को आवश्यक कर दिया गया है। इसके लिए अस्पताल में रोजाना कैंप भी आयोजित हो रहा हैं। कैंप में सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया जाता है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर विभाग द्वारा तुरंत ही संपर्क कर लिया जाता है। लेकिन नेगेटिव आने पर गर्भवती महिलाओं को जांच रिपोर्ट नहीं दी जा रही है। जिसके चलते प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में कोविड-19 जांच रिपोर्ट नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित कर दिया जाता है। वहीं, जांच रिपोर्ट के लिए सीएमओ के नाम प्रार्थना पत्र लिखने व कारण स्पष्ट करने के बाद ही रिपोर्ट को दिया जा रहा है। ऐसे में आकस्मिक स्थिति में गर्भवती महिलाओं व तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. जीके निगम ने बताया कि जल्द ही महिला अस्पताल में भी एंटीजन जांच की सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा। जांच रिपोर्ट के लिए प्रार्थना पत्र देने के बाद तुरंत ही रिपोर्ट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed