फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Prices of paneer also increased along with demand during wedding season.

Jhansi News: सहालग में पनीर की मांग के साथ दाम भी बढ़े

Wed, 24 Jun 2026 02:36 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 24 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Prices of paneer also increased along with demand during wedding season.
झांसी। सहालग में पनीर और खोआ की मांग बाजार में बढ़ गई है। मांग बढ़ने के साथ ही बाजार में दूध से तैयार पनीर, खोआ और मिठाइयां भी महंगी हुईं हैं। इसके पीछे का कारण विक्रेता दूध का महंगा होना बताया जा रहा है। पशु पालकों को अच्छा भाव मिलने लगा है। थोक दुकानों पर खाद्य सामग्री की बुकिंग भी चल रही है। ऐसे में गांव-गांव दूध कलेक्शन भी बड़े पैमाने पर चल रहा है।
विज्ञापन

कुछ महीने पहले दूध का भाव बढ़ा है। एक साथ दूध की उपलब्धता को लेकर प्रतिष्ठानों पर बुकिंग व्यवस्था अपनाई जा रही है। वहीं, पशुपालकों से दूध कलेक्शन को लेकर गांव-गांव संपर्क चल रहा है। दूध की बढ़ी मांग को देखते हुए भाव में पांच रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब 65 रुपये प्रति लीटर के भाव से दूध बिक रहा है। इसी के साथ ही पनीर का भाव भी 320 से 350 रुपये प्रति किलो जा पहुंचा है, जो पहले 300 रुपये प्रति किलो था। इसके अलावा खोआ की बात करें तो इसकी कीमत 200 रुपये बढ़कर 240 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। शादी की दावत में आयोजक चुनिंदा प्रतिष्ठानों पर पहले से ही बुकिंग कर रहे हैं। जिससे कि समय से उन्हें गुणवत्ता पूर्ण खाद्य सामग्री मुहैया हो सके। दूसरी ओर दूध और खोआ से बनने वाली मिठाई के भी रेट में 40-60 रुपये बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

::::::::::::::::::

दूध महंगा होने के कारण उससे बने उत्पाद जैसे कि पनीर, खोआ और मिठाई के दाम में बढ़ोतरी करना पड़ी है। दुकानदार ने अपने-अपने हिसाब से दामों को बढ़ाया है। -अमोद नायक, दूध विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन


दूध पहले 60 रुपये किलो के हिसाब से मिल रहा था। उस हिसाब से ग्राहकों को मिठाई बेची जा रही थी पर जब से दूध महंगा हुआ है उसके बाद ही मिठाई के रेट बढ़ाए। -हरी सिंह, मिठाई विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed