फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Price of jumbo platelets kit increased by one and a half thousand, not even getting it from above

डेढ़ हजार तक बढ़ गए जंबो प्लेटलेट्स किट के दाम, ऊपर से मिल भी नहीं रही

Fri, 08 Oct 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Price of jumbo platelets kit increased by one and a half thousand, not even getting it from above
झांसी। अब डेंगू का इलाज कराना भी महंगा हो गया है। जंबो प्लेटलेट्स के लिए जरूरी किट के दाम डेढ़ हजार रुपये तक बढ़ गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ किट पर्याप्त मात्रा में मिल भी नहीं पा रही है। निजी ब्लड बैंकों पर जंबो प्लेटलेट्स के लिए मरीज भटक रहे हैं। रक्तकोष संचालक किट की कमी के चलते पर्याप्त मात्रा में जंबो प्लेटलेट्स भी नहीं निकाल पा रहे हैं। रोजाना 20 से 25 मरीजों को जंबो प्लेटलेट्स के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डेंगू से स्थिति गंभीर होने पर मरीजों की प्लेटलेट्स तेजी से कम होने लगती हैं। प्लेटलेट्स का काम ब्लड क्लॉटिंग है यानी बहते खून पर थक्का जमाना। ताकिए ज्यादा खून न बहे। बताया गया कि इनकी संख्या 20 हजार से कम बचे तो शरीर के अंदर ही खून बहने लगता है। शरीर में बहते-बहते ये खून नाक, कान, यूरिन आदि से बाहर आने लगता है। ऐसे में समय पर प्लेटलेट्स चढ़नी बहुत जरूरी है। तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए जंबो प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ती है। इसके लिए किट की जरूरत पड़ती है। लगातार जंबो प्लेटलेट्स की मांग बढ़ने के चलते किट का टोटा हो गया है। झांसी में भी कई निजी ब्लड बैंकों में किट या तो हैं नहीं, या फिर काफी कम मात्रा में उपलब्ध हैं। ऐसे में मरीजों को भी जंबो प्लेटलेट्स मिलने में काफी दिक्कत आ रही है। उन्हें एक से दूसरी ब्लड बैंक में भटकना पड़ रहा है। कई मरीजों को तो मिल जंबो प्लेटलेट्स मिल ही नहीं पा रही है। वहीं, किट की कमी के साथ-साथ इसके दामों में भी इजाफा हो गया है। बताया गया कि जो किट पहले सात हजार में मिल जाती थी, वो अब साढ़े आठ हजार में मिल रही है।
विज्ञापन

एक बार चढ़ाने पर बढ़ जाती 60 हजार प्लेटलेट्स
रक्तदान हर चार महीने में किया जाता है, जबकि, महीने में दो बार और साल में 24 बार तक जंबो प्लेटलेट्स दान कर सकते हैं। पांच दिनों में प्लेटलेट्स स्वत: नष्ट होकर फिर से बन जाती हैं। बताया गया कि एक बार जंबो प्लेटलेट्स चढ़ाने पर मरीज के शरीर में लगभग 50 से 60 हजार प्लेटलेट्स बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले ब्लडबैंक संचालक
पांच दिनों से किट नहीं मिली है। जबकि, जंबो प्लेटलेट्स की मांग काफी आ रही है। वहीं, डेढ़ हजार रुपये तक किट के दामों में भी इजाफा हो गया है। - मानस मिश्रा, यूनाइटेड ब्लड बैंक।

जंबो प्लेटलेट्स निकालने की किट की कमी हो गई है। मांग के अनुसार किट नहीं मिल पा रही है। वहीं, किट के दाम भी पहले से काफी बढ़ गए हैं। - डॉ. अमित गुप्ता, मां दुर्गा ब्लड बैंक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed