फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pretty girl takes birth in train

ट्रेन में गूंजी नन्ही परी की किलकारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
pretty girl takes birth in train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
अहमदाबाद से बांदा जा रही श्रमिक एक्सप्रेस में सवार गर्भवती महिला ने चलती ट्रेन में बच्ची को जन्म दिया। जच्चा- बच्चा स्वस्थ होने पर कोच में उत्सव जैसा माहौल हो गया। स्वास्थ्य टीम ने झांसी स्टेशन पर जच्चा- बच्चा की जांच की। जांच में दोनों के स्वस्थ मिलने पर उनको आगे की यात्रा करने की अनुमति दे दी गई। रायबरेली के रहने वाले मनोज कुमार अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं। सोमवार को वे अहमदाबाद से बांदा जा रही 09195 श्रमिक एक्सप्रेस में सवार होकर गर्भवती पत्नी मधु (28) के साथ यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जब ललितपुर व झांसी स्टेशन के बीच दौड़ रही थी, तभी महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। वे दर्द से कराहने लगी। यह देख ट्रेन में बैठी दूसरी महिलाएं मदद के लिए पहुंच गईं। झांसी कंट्रोल को इस बात की जानकारी होने पर झांसी स्टेशन पर एंबुलेंस का इंतजाम कर दिया गया। मगर महिला ने तालबेहट व बबीना के बीच ही चलती ट्रेन में ही स्वस्थ बच्ची को जन्म दे दिया। ट्रेन के झांसी आने पर रेलवे अस्पताल की स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंच गई। चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा की जांच की एवं दोनों को पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। बाद में जच्चा- बच्चा को आगे की यात्रा करने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed