{"_id":"580bbe8a4f1c1b1030705a19","slug":"prepare-meals-are-also-served-from-multipurpose-cooker","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टीपरपज कुकर से खाना बनाएं भी परोसे भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टीपरपज कुकर से खाना बनाएं भी परोसे भी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
market news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरीददारी के पर्व धनतेरस पर इस बार लोगों को मल्टीपरपज कुकर अपनी ओर आकर्षित करेगा। इस कुकर में आप खाना तो बनाएंगे ही, साथ ही इसका उपयोग डोंगे की तरह भी करके खाना परोसने में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, तांबे का फिल्टर और डिजाइनर बर्तन भी बाजार में सजे हुए हैं, जो धनतेरस पर खरीद का विशेष आकर्षण होंगे। 28 अक्तूबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा।
धनतेरस पर्व पर बर्तनों की खरीददारी करना शुभ माना जाता है। धनतेरस के लिए बाजार सज गया है। बाजार में सजा मल्टीपरपज कुकर लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा। 3500 रुपये में मिलने वाले इस कुकर का ढक्कन हटाकर इसे डोंगे की तरह उपयोग में लिया जा सकता है। इसके लिए इसके साथ कांच का ढक्कन भी मिलेगा, जिससे आप कुकर में बना खाना ढंक कर रख सकते हैं। स्टील से बने इस कुकर में खाना ज्यादा देर तक गर्म रहता है। कुकर के ढक्कन का बंद करने के लिए डिजायनर लॉक लगा है। बाजार में इलेक्ट्रिक राइस कुकर भी बिक रहा है।
बर्तन बाजार में दुकानदारों ने तांबे के वाटर फिल्टर को विशेष तौर पर सजाया है। 2500 रुपये कीमत के इस फिल्टर के फायदे भी दुकानदार ग्राहकों को बता रहे हैं। इनके अलावा पीतल कोटेड स्टील के डिनर सेट, जिसमें स्टील के बर्तनों में पीतल से आकर्षक डिजायन बनाई गई है, भी उपलब्ध हैं। कांच और प्लास्टिक से मिलकर बने मैलामाइन के बर्तन लोगों को पसंद आएंगे। इसकी खासियत यह है कि इसमें तेल के दाग जल्दी छूट जाते है, जबकि प्लास्टिक के बर्तनों में जल्दी दाग लग जाते हैं और इनकी चमक खत्म हो जाती है। लोहे के तबे और कड़ाही की डिमाइंड भी है। साथ ही चीनी मिट्टी, बोन चाइना और स्टील के बर्तन भी बाजार में सजे हैं।
विज्ञापन
धनतेरस पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए हर साल नई डिजायनें बाजार में आती हैं। ग्राहक खरीदते भी हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले महंगाई 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ी है और कंपनियों के बर्तनों के दाम हर छह महीने में बदलते रहते हैं।
अमित नगरिया
बर्तन व्यापारी