फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Preparations started for the assembly elections, the commission asked for data from booth to voter

विधानसभा चुनाव के लिए शुरू हुईं तैयारियां, आयोग ने बूथ से वोटर तक का डॉटा मांगा

Tue, 27 Jul 2021 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Preparations started for the assembly elections, the commission asked for data from booth to voter
झांसी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दीं गईं हैं। मतदान केंद्र और मतदेय स्थलों का ब्योरा जुटाया जाने लगा है। तहसीलों से भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट मांगी गई है। अनफिट मतदान केंद्रों को बदला जाएगा।
विज्ञापन

अगले साल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में 942 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 1694 पोलिंग बूथ हैं। सबसे ज्यादा पोलिंग बूथ मऊरानीपुर में 471, गरौठा में 421, झांसी सदर में 417 तथा बबीना विधानसभा में 385 हैं। आयोग ने सभी मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के निर्देश जारी किए हैं। ये जिम्मेदारी तहसीलों को दी गई है। तहसीलों को अपनी रिपोर्ट में मतदान केंद्र के भवन की स्थिति, वहां तक जाने वाली सड़क, पानी-बिजली की उपलब्धता आदि की जानकारी देनी होगी। चुनाव से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली जाएंगी। जिन केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त होने की स्थिति में नहीं होंगी, उन्हें बदल दिया जाएगा। उनके स्थान पर नजदीक में नए केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

1000 और 1200 वोटर वाले बूथों पर नजर
झांसी। राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारी है कि आगामी चुनाव में किसी भी बूथ पर एक हजार से अधिक मतदाता शामिल नहीं किए जाएंगे। इसके मद्देनजर 1200 और 1000 की संख्या वाले बूथों की रिपोर्ट मांगी गई थी। जिले में 70 बूथ ऐसे पाए गए, जिनमें मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है। जबकि, 240 बूथों में मतदाताओं की संख्या 1000 से अधिक पाई गई। ये रिपोर्ट आयोग को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय में पदोन्नति व स्थानांतरण हुए
झांसी। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन कार्यालय को भी दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। हाल ही में पदोन्नति व स्थानांतरण की सूची जारी की गई। ललितपुर में पदस्थ वरिष्ठ सहायक रामकिशन पाल को प्रधान सहायक बनाकर जिला निर्वाचन कार्यालय भेजा गया है। कनिष्ठ सहायक सोमकांत बाजपेयी को यहीं वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति दी गई है। जबकि, जालौन में पदस्थ वरिष्ठ सहायक मो. रिजवान को इसी पद पर यहां स्थानांतरित किया गया है।
एक सितंबर से चलेगा पुनरीक्षण अभियान
झांसी। जिले में वर्तमान में चारों विधानसभाओं में 14,80,231 मतदाता हैं। इनमें 7,91,218 पुुरुष तथा 6,88,929 महिला मतदाता हैं। संभावना जताई जा रही है कि एक सितंबर से आयोग की ओर से मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे। साथ ही मृत हो चुके तथा स्थान परिवर्तन कर चुके मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे।

मतदाता एक नजर में
------------------
विधानसभा पुरुष महिला थर्ड जेंडर योग
बबीना 173472 152591 34 326097
झांसी 216405 166328 24 402757
मऊरानीपुर 215755 19026 13 406294
गरौठा 185586 159484 13 345083
राजनीतिक दलों की भी बड़ी सक्रियता
झांसी। विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही राजनीतिक दलों की सक्रियता भी बढ़ गई है। क्षेत्रीय विधायकों ने अपना ज्यादा से ज्यादा समय जनता के बीच गुजारना शुरू कर दिया है। जबकि, विपक्षी दलों के नेताओं के सुर भी हर मुद्दे पर मुखर होने लगे हैं। विधानसभा के टिकट को लेकर लामबंदी शुरू हो गई है। दावेदार स्थानीय नेताओं के अलावा लखनऊ तक दौड़ लगाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed