फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Preparation to launch 24 projects by December

दिसंबर तक 24 परियोजनाओं का लोकार्पण कराने की तैयारी

Sun, 12 Sep 2021 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Preparation to launch 24 projects by December
झांसी। जैसे- जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, विकास कार्यों के निर्माण में तेजी आ रही है। दिसबंर तक 24 परियोजनाओं को पूरा करके उनका लोकार्पण कराने की तैयारी चल रही है। इन परियोजनाओं का लोकार्पण प्रधानमंत्री से कराने की संभावना है। अभी प्रधानमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित नहीं है, लेकिन संभावना है कि विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री झांसी आ सकते हैं।
विज्ञापन

सड़कों को छोड़कर पचास लाख रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाएं दिसंबर तक पूरी करने के निर्देश सभी कार्यदायी संस्थाओं को मिल चुके हैं। उसी हिसाब से कामों में तेजी आ गई है। दरअसल, कोरोना काल के कारण कई कार्यों की रफ़्तार पर असर पड़ा है। जो काम अब तक पूरे हो जाने चाहिए थे, वह भी नहीं हो सकेे हैं। अब विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं। इसलिए जो काम पेंडिंग हैं, उन्हें पूरा किया जा रहा है। संबंधित विभागों को काम में तेजी लाने को कह दिया गया है। निर्देश दिए हैं कि जो अधिकारी कामों की रफ्तार में ढील बरतेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी कार्यालय अध्यक्षों को कहा गया है कि अपने- अपने विभागाें से जुड़े कार्यों में यदि कोई अभिनव प्रयोग किया हो तो उसे शामिल करें।
विज्ञापन

काम जो पूरे किए जा रहे
- राजकीय हाईस्कूल बिजौरा
- राजकीय हाईस्कूल रेवन
- राजकीय हाईस्कूल वीरा
- राजकीय डिग्री कॉलेज मऊरानीपुर
- राजकीय डिग्री कॉलेज बिजौली
- 25 वातानुकूलित मिनी इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन
- रनगुवां ग्राम समूह पेयजल योजना
- खड़ौरा ग्राम समूह पेयजल योजना
- मेडिकल कॉलेज में प्राइवेट वार्ड
- आश्रम पद्धति विद्यालय दुनारा
- आयुर्वेदिक अस्पताल की बाउंड्रीवाल
- बबीना ब्लाक के 15 गांवों में सिंचाई की सुविधा
- लखेरी बांध का शेष निर्माण कार्य
- बड़बार झील को गुरसराय नहर से भरने को फीडर कैनाल
- ड्राइवर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का निर्माण
केन- बेतवा लिंक परियोजना का होना है शिलान्यास
केन- बेतवा लिंक परियोजना वर्षों से केवल कागजों पर चल रही है। अब इसे मूर्त रूप देने के लिए धरातल पर उतारा जाना है। परियोजना के तीन कार्यालय नई दिल्ली, भोपाल और झांसी में बनाए जाने हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले परियोजना के झांसी कार्यालय की आधारशिला रखी जाएगी। इसमें प्रधानमंत्री के आने की संभावना है। इसके अलावा ग्वालियर मार्ग ओवरब्रिज की भी आधारशिला रखी जाएगी। लक्ष्मीताल के कामों का भी लोकार्पण कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पचास लाख रुपये से अधिक की लागत की 51 परियोजनाओं में से 24 परियोजनाएं दिसंबर तक पूरी हो जाएंगी। अन्य परियोजनाओं को भी जल्दी पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। सभी परियोजनाओं का लोकार्पण कराने की तैयारी है।
- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed