{"_id":"5dcdb4688ebc3e54a008fce7","slug":"preparation-start-for-mini-marathon-jhansi-news-jhs152531123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी मैराथन की तैयारियां तेज, प्रशासन भी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी मैराथन की तैयारियां तेज, प्रशासन भी तैयार
विज्ञापन
preparation start for mini marathon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य में 16 नवंबर (शनिवार) को अमर उजाला की ओर से आयोजित की जा रही ‘मिनी मैराथन व सद्भावना मार्च’ की तैयारियां जोरों पर जारी हैं। बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने अपनी टीम के साथ आयोजन स्थल का जायजा लिया। वहीं, विद्यालयों के बैंड भी अभ्यास में जुट रहे।
अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़े गए स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम की दीपशिखा रानी लक्ष्मीबाई की 19 नवंबर को जयंती है। इस बार अमर उजाला इसे अनूठे अंदाज में मनाने जा रहा है। इसी के तहत 16 नवंबर को शहर में मिनी मैराथन एवं सद्भावना मार्च का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत रानी लक्ष्मीबाई पार्क से सुबह आठ बजे होगी। यहां से इलाइट चौराहा होते हुए वापस सभी किला गेट पर पहुंचेंगे। आयोजन की तैयारियां तेजी से जारी हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ पुलिस व होमगार्ड के जवान, विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के सदस्य समेत भारी संख्या में आम जनमानस के लोग हिस्सा लेंगे।
बृहस्पतिवार को आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने अपनी टीम के साथ आयोजन स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने व मार्ग में जगह-जगह पुलिस की तैनाती के निर्देश दिए। उधर, विद्यालयों में भी शिक्षकों के नेतृत्व में विद्यार्थी तैयारियों में जुटे रहे। गुरुनानक खालसा इंटर कॉलेज व भानी देवी गोयल इंटर कालेज के विद्यार्थी अपने बैंड के अभ्यास में जुटे रहे।