फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   prdesh me savse garm rha jhansi., para pohcha 43 digre ke par

प्रदेश में सबसे गर्म रहा झांसी, पारा पहुंचा 43 डिग्री के पार

Fri, 28 May 2021 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
prdesh me savse garm rha jhansi., para pohcha 43 digre ke par
प्रदेश में सबसे गर्म रहा झांसी, पारा पहुंचा 43 डिग्री के पार
विज्ञापन

झांसी। प्रदेश का सबसे गर्म शहर बृहस्पतिवार को झांसी रहा। अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दूसरे नंबर पर आगरा रहा, जहां पारा 42.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को यास तूफान उत्तर प्रदेश में आ जाएगा। बुंदेलखंड पर इसका आंशिक असर रहेगा, इस कारण गर्मी और बढ़ सकती है। नौतपा की शुरूआत के साथ ही जिले का पारा धीरे-धीरे बढ़ने लगा रहा है। बुधवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था लेकिन 24 घंटे में ही ढाई डिग्री बढ़कर 43.5 तक पहुंच गया। घरों से बाहर निकलने पर तेज गर्मी लोगों को खूब चुभी। जबरदस्त उमस के चलते लोग पसीना-पसीना होते रहे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आगे के दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, क्योंकि यास तूफान का बुंदेलखंड पर कोई खास असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। प्रदेश में यह तूफान शुक्रवार को दाखिल होगा। शनिवार को बांदा और महोबा में इसका मामूली असर देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि अभी तक जो हवाओं का रुख है, उसके मुताबिक झांसी पर यास कुछ असर नहीं डालेगा। यदि हवाओं की दिशा बदल जाती है तो फिर हल्की बारिश और बूंदाबांदी जरूर होने की संभावना है।
ये जिले भी खूब तपे
.............................
जनपद अधिकतम पारा
आगरा 42.8
ललितपुर 42
अलीगढ़ 41.5
गाजियाबाद 41
जालौन 41
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed