{"_id":"6127ef648ebc3e7a103bc198","slug":"prd-jawan-will-be-get-500-rupee-veges-perday-jhansi-news-jhs202827555","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी जवानों को मिलेगे पांच सौ रुपये प्रतिदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी जवानों को मिलेगे पांच सौ रुपये प्रतिदिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीआरडी जवानों को मिलेगा पांच सौ रुपये प्रतिदिन भत्ता
झांसी। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। पंद्रह दिन तक चले शिविर में जवानों को राइफल और डंडा चलाना, सैल्यूट करना व जनसामान्य के साथ अच्छा व्यवहार करने के तरीके सिखाए गए। बृहस्पतिवार को शिविर के समापन पर उप निदेशक युवा कल्याण अजय कुमार त्रिवेदी ने कहा कि जवानों के भत्ते को बढ़ाकर पांच सौ रुपये करने के लिए प्रदेश सरकार ने वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही शासनादेश जारी हो जाएगा।
क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में मंडल के झांसी, जालौन और ललितपुर जिला के 173 पीआरडी जवानों और नवनियुक्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुशवाहा, रजनी, सुरेश कुमार पटेल, प्रशांत सिंह जादौन ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि संयुक्त विकास आयुक्त मिथलेश सचान रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्थ एवं संख्याधिकारी एसएन त्रिपाठी और उपनिदेशक युवा कल्याण अजय कुमार त्रिवेदी रहे। सभी ने परेड का निरीक्षण किया। उपनिदेशक ने कहा कि भविष्य में पीआरडी जवानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं में शामिल किया जाएगा। जवानों को प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।
संचालन कनिष्ठ सहायक मेराज अहमद खान ने किया। आभार जिला युवा कल्याण अधिकारी/ कैंप कमांडेंट धर्मेंद्र कुमार ने व्यक्त किया। इस मौके पर वेदप्रकाश चतुर्वेदी, संरक्षक शिवराम सिंह, वैभव सिंह, घनश्याम सिंह त्यागी, चंद्रेश, राजू आदि उपस्थित रहे। बता दें कि जिले में 818 पीआरडी जवान हैं और इसमें से 680 जवानों की ड्यूटी लगी हुई है। अभी इनको ड्यूटी करने पर 375 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भत्ता मिलता है।