फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Prayagraj, the home district of the SP candidate, ranks lowest in voter turnout; Mahoba tops the list.

Jhansi News: मतदान में सपा प्रत्याशी का गृह जिला प्रयागराज सबसे पीछे, महोबा टॉप पर

Sat, 24 Oct 2026 02:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj, the home district of the SP candidate, ranks lowest in voter turnout; Mahoba tops the list.
सर्वाधिक मतदान प्रतिशत में भाजपा प्रत्याशी का गृह जिला जालौन दूसरे स्थान पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में शुक्रवार को सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव के गृह जिले प्रयागराज में सबसे कम 32.86 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, महोबा में सर्वाधिक 55.77 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सर्वाधिक मतदान प्रतिशत के मामले में भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के गृह जिले जालौन ने 54.75 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
स्नातक एमएलसी चुनाव में प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, कौशाम्बी, झांसी, जालौन और ललितपुर समेत 10 जिले शामिल हैं। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2,64,233 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें सबसे अधिक 1,15,019 मतदाता प्रयागराज में थे, लेकिन शुक्रवार को यहां सिर्फ 37,799 मतदाताओं ने ही वोट डाला। सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव भी प्रयागराज के मतदाता हैं।
विज्ञापन

वहीं, भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर उरई के रहने वाले हैं, जो जालौन जिले में आता है। यहां कुल 20,999 मतदाताओं में से 11,498 ने मतदान किया। इस तरह जालौन में 54.75 प्रतिशत मतदान हुआ। महोबा में 7,033 मतदाताओं में से 3,922 ने वोट डाला। यहां मतदान प्रतिशत 55.77 रहा, जो निर्वाचन क्षेत्र के सभी 10 जिलों में सर्वाधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर एवं मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने बताया कि सभी 10 जिलों को मिलाकर शाम चार बजे तक 41.40 प्रतिशत मतदान हुआ।

डीएम, एसएसपी ने बूथों का किया निरीक्षण
झांसी। स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं जिलाधिकारी गौरांग राठी और एसएसपी विकास कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, एसपी सिटी प्रीति सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट योगेश्वर सिंह और अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव मौजूद रहे।

ये रही वोटिंग की स्थिति
.............................
जनपद कुल वोटर वोट पड़े प्रतिशत

महोबा 7,033 3922 55.77
जालौन 20,999 11,498 54.75
हमीरपुर 15,480 7846 50.68
झांसी 25,220 12,465 49.43
ललितपुर 11,330 5565 49.12
फतेहपुर 17,596 8306 47.20
चित्रकूट 11,622 5293 45.54
बांदा 19,794 8526 43.07
कौशांबी 20,140 8172 40.58
प्रयागराज 1,15,019 37,799 32.86
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed