फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Prayagraj team caught illegal vendors, handed them over to RPF

Jhansi News: प्रयागराज की टीम ने पकड़े अवैध वेंडर, किया आरपीएफ के हवाले

Mon, 05 Aug 2024 04:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj team caught illegal vendors, handed them over to RPF
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दो यात्रियों की मौत के बाद भी नहीं बदल रहे मंडल में हालात
ट्रेनों में लगातार चढ़ रहे अवैध वेंडर, जिम्मेदार बेखबर
संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस में अवैध वेंडर की लापरवाही से दो यात्रियों की मौत का मामला ठंडे बस्ते में जा चुका है और झांसी मंडल में अवैध वेंडर फिर से पांव पसारने लगे हैं।

रविवार को प्रयागराज से आई टीम ने झांसी मंडल की विभिन्न ट्रेनों से सात अवैध वेंडरों को पकड़ा है, जिन्हें आरपीएफ के हवाले किया गया है लेकिन, हैरान की बात यह है कि जिन्हें रोकना है, उन्हें वेंडरों की खबर ही नहीं है। 26 जुलाई को गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस में सवार दो तीन यात्रियों पर अवैध वेंडर ने खौलती चाय गिरा दी थी। इसी दौरान दो अन्य यात्री ट्रेन से गिर गए थे। इस हादसे में दो की मौत हुई थी। इसके बाद यात्रियों में भारी रोष देखने को मिला तो लगा कि अब रेलवे में अवैध वेंडिंग पर लगाम लग जाएगा लेकिन, स्थिति नहीं बदली। रविवार को आईजी आरपीएफ के निर्देश पर झांसी पहुंची विशेष टीम ने झांसी मंडल में अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाते हुए सात अवैध वेंडरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से यात्रियों को बेची जाने वाली खाद्य सामग्री भी बरामद की गई है। सभी अवैध वेंडरों को झांसी आरपीएफ के हवाले किया गया है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों में अवैध वेंडिंग करने वाले सात युवकों को पकड़ा गया है, जिन पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed