{"_id":"610aeefd8ebc3e88e01f4fc9","slug":"pradhan-brother-also-arreset-jhansi-news-jhs20117579","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का आरोपी प्रधान का भाई भी पुलिस के हतथे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का आरोपी प्रधान का भाई भी पुलिस के हतथे चढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के आरोपी प्रधान का भाई भी पुलिस के हत्थे चढ़ा
झांसी। ग्राम प्रधान के बाद बुधवार को चोरी के आरोपी उसके भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों भाइयों ने साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
थाना प्रेमनगर इलाके के ग्राम बल्लमपुर निवासी नीता राय ने पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया था कि ग्राम प्रधान संतोष राय व उसके भाई अरविंद राय ने उसके घर से 25 लाख रुपये नकद व डेढ़ किलो सोना चोरी कर लिया। पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, फरार चल रहा उसका भाई अरविंद राय बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित महिला और आरोपियों के बीच पारिवारिक ताल्लुकात थे। घटना वाले दिन आरोपी प्रधान अपने परिवार के साथ महिला के घर पहुंचा था। इसी दरम्यान प्रधान का भाई भी वहां पहुंच गया था और महिला को झाड़फूंक के बहाने अपने घर ले गया था। महिला को अपने घर छोड़ने के बाद वो झाड़फूंक करने वाले को गांव में ही स्थित फार्म हाउस से लाने का बहाना बनाकर निकल गया। यहां से निकलकर वो महिला के घर पास पहुंच गया था, जहां आरोपी प्रधान ने चोरी का माल उसके हवाले कर दिया था, जिसे उसने फार्म हाउस में छुपा दिया था। इतना सब करने के बाद आरोपी अरविंद राय महिला को उसके घर छोड़ आया था।