फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pradeep Kumar Patel became BJP's rural district president

Jhansi News: प्रदीप कुमार पटेल बने भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष

Mon, 17 Mar 2025 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Pradeep Kumar Patel became BJP's rural district president

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने ग्रामीण जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी। राज्यसभा सांसद और जिला चुनाव अधिकारी सीमा द्विवेदी ने व्हाट्सएप पर मिले मेसेज के बाद प्रदीप कुमार पटेल को जिलाध्यक्ष घोषित किया। इसके साथ ही उनके समर्थक खुशी से उछल पड़े। प्रदीप अब तक जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार पटेल समेत चार नाम चर्चा में थे। सभी दावेदार पूरा जोर लगाए हुए थे। इसके लिए स्थानीय स्तर के साथ-साथ लखनऊ तक में लामबंदी जारी थी। भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष पद की घोषणा के लिए 16 मार्च की तिथि तय की गई थी। रविवार की दोपहर भाजपा कार्यालय नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ से खचाखच भरा हुआ था।
विज्ञापन




राज्यसभा सांसद व जिला चुनाव अधिकारी सीमा द्विवेदी भी तय समय पर कार्यालय पहुंच चुकी थीं। इसी बीच शीर्ष नेतृत्व की ओर से जिला चुनाव अधिकारी के मोबाइल पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष का नाम भेजा गया। इसके बाद उन्होंने दोपहर सवा दो बजे मंच पर आकर प्रदीप कुमार पटेल के नाम की घोषणा कर दी। इसके बाद प्रदीप के समर्थक खुशी से उछल पड़े और बधाई देने लगे। उन्होंने हार-मालाएं पहनाकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रदेश महामंत्री व चुनाव पर्यवेक्षक रामप्रताप सिंह चौहान समेत गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, एमएलसी रमा निरंजन व रामतीर्थ सिंघल, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्यामबिहारी गुप्ता, रामनरेश तिवारी, जमुना कुशवाहा, अमर सिद्ध आदि मौजूद रहे।



0000

महानगर जिलाध्यक्ष पद पर नहीं बन पाई बात



महानगर जिलाध्यक्ष पद पर भाजपा में किसी एक नाम पर अब तक सहमति नहीं बन पाई है, जिससे इस पद की घोषणा नहीं हो पाई है। सह चुनाव अधिकारी नंदकिशोर भिलवारे ने बताया कि महानगर जिलाध्यक्ष की घोषणा होने तक वर्तमान जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार ही संगठन का काम देखते रहेंगे। बता दें कि महानगर जिलाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा बुरी तरह से उलझी हुई है। शीर्ष नेतृत्व की तमाम कोशिशों के बाद भी किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। इसे लेकर झांसी से लखनऊ और दिल्ली तक रस्साकशी की स्थिति बनी हुई है। भाजपा के जनप्रतिनिधि भी इस मसले पर आपस में बंटे नजर आ रहा हैं।

0000



भाजपा ने साधा जातीय समीकरण

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पटेल मऊरानीपुर के गांव गढ़वा के रहने वाले हैं। उनके पिता जगदीश प्रसाद भी लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं। प्रदीप कुर्मी समाज से आते हैं। उन्हें जिलाध्यक्ष का पद सौंपकर भाजपा ने कुर्मी समाज को साधने का काम किया है। लोकसभा चुनाव में कुर्मी समाज का बड़ा धड़ा भाजपा से छिटक गया था। भाजपा के इस निर्णय को कुर्मी समाज को अपने पक्ष में खींचने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, ललितपुर में हरिश्चंद्र रावत को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है, जो ब्राह्मण समाज से आते हैं। कुर्मी और ब्राह्मण समाज के पार्टी कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष बनाकर भाजपा ने झांसी-ललितपुर संसदीय सीट पर जातीय संतुलन बैठाने का काम किया है।




मैं तीन-चार बार झांसी आई और ईमानदारी से सबकी राय ली है। जो राय पार्टी के स्थानीय लोगों ने दी, उस राय को मैंने और पर्यवेक्षक ने ऊपर रखा। पार्टी ने झांसी के हित को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण जिलाध्यक्ष का नाम तय किया है। जल्द ही महानगर जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा भी की जाएगी। - सीमा द्विवेदी, राज्यसभा सांसद व जिला चुनाव अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed