{"_id":"573cbcb64f1c1bd51aac73af","slug":"power-was-interrupted-for-five-hours-of-jhansi-and-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे तक बाधित रही झांसी व ललितपुर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे तक बाधित रही झांसी व ललितपुर की बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
electric problm, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुधवार को 47 डिग्री तापमान के बीच आसमान से आग बरस रही थी। ऐसी भीषण गर्मी में बिजली ने भी लोगों का साथ छोड़ दिया। दिन भर लोग गर्मी से बेहाल रहे। शाम को बिजली आई भी, पर ओवर लोडिंग के कारण दे रात तक आती जाती रही। यह स्थिति बुधवार को उरई क्षेत्र में 220 केवी ग्रिड लाइन के ट्रिप होने से बनी। ट्रिपिंग पारीछा थर्मल पावर हाउस व ललितपुर स्थित बजाज पावर प्लांट की इकाइयों का उत्पादन ठप पड़ गया। इससे झांसी व ललितपुर की बिजली पांच घंटे से अधिक समय तक बाधित रही।
बुधवार की दोपहर 11.33 बजे उरई क्षेत्र में 220 आउटगोइंग फीडर ग्रिड के ट्रिप करने पर पारीछा थर्मल पावर हाउस की पांच व ललितपुर स्थित बजाज पावर प्लांट की एक इकाई का उत्पादन ठप हो गया। उत्पादन मशीनों से करंट बनना बंद होते ही झांसी व ललितपुर को विद्युत सप्लाई देने वाले 132 केवी के दोनों सर्किट बंद हो गए। इससे उत्पादन अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में पनकी से दूसरे ग्रिड की मदद से करंट लेना शुरू किया गया।
आधे घंटे बाद वैकल्पिक व्यवस्था से झांसी व ललितपुर को एक सर्किट की मदद से सप्लाई देना शुरू की गई। झांसी में जेल चौराहा, मुन्ना लाल व सूती मिल सब स्टेशन व ललितपुर के कुछ सब स्टेशनों की सप्लाई चालू की गई। पर, इससे चालू सर्किट पर ओवर लोडिंग की स्थिति बन गई। इस कारण झांसी में रेलवे व ललितपुर में कुछ फीडरों को छोड़ बाकी सप्लाई पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
इधर, पारीछा थर्मल पावर प्लांट में युद्धस्तर पर चल रहे कार्य के उपरांत 250 मेगावाट की नंबर छह इकाई को दोपहर 2.50 बजे, 250 मेगावाट की पांच नंबर इकाई को दोपहर 3.30 बजे, 210 मेगावाट की नंबर तीन इकाई को शाम चार बजे व 110 मेगावाट की नंबर दो इकाई को शाम 5.45 बजे लोड पर लाकर दोबारा उत्पादन शुरू कर दिया गया। ललितपुर स्थित बजाज पावर प्लांट में संचालित 660 मेगावाट की इकाई से उत्पादन देर शाम शुरू किया जा सका।
उधर, पारीछा थर्मल पावर प्लांट की चार इकाइयों से उत्पादन शुरू होने के बाद झांसी व ललितपुर आने वाले 132 केवी के दोनों सर्किट से शाम साढ़े चार बजे आपूर्ति चालू कर दी गई। इसके बाद दोनों जिलों के सभी सब स्टेशनों की बिजली को एक- एक कर सामान्य बनाना शुरू कर दिया गया। इस मामले के कारण पांच घंटे तक विद्युत व्यवधान बना रहा। भीषण गर्मी में बिजली के न रहने से लोगों को पल- पल काटना
भारी पड़ा। परेशान लोग बिजली जाने का कारण जानने के लिए सब स्टेशनों के चक्कर लगाते रहे।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन संदीप कुशवाहा ने बताया कि ग्रिड ट्रिप करने के कारण बिजली बाधित हुई थी। मगर पांच घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति को सामान्य बना दिया गया।