फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Power lines and poles snapped due to heavy rain; loss of 3 crore.

Jhansi News: भारी बारिश से टूटे बिजली के तार और खंभे, तीन करोड़ का नुकसान

Mon, 28 Sep 2026 02:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Power lines and poles snapped due to heavy rain; loss of 3 crore.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मंडल के तीन जिलों में हुई भारी बारिश में बिजली कंपनी का गणित बिगाड़ दिया है। तीन दिन में तीन करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। इसमें 10 किलोमीटर से ज्यादा बिजली के तार खराब हो गए। सैकड़ों ट्रांसफार्मर खराब हुए और 500 से ज्यादा खंभे टूट गए।
बिजली कंपनी के अधिकारियों ने प्रदेश राहत आयुक्त को पत्र लिखकर क्षतिपूर्ति की मांग की है। 24 से 26 सितंबर तक मंडल के तीनों जिलों झांसी, जालौन और ललितपुर में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। बिजली गुल होने से लोगों को असुविधा हुई, तो बिजली कंपनी की संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। बिजली कंपनी ने खंभे, तार, फीडर विद्युत आपूर्ति समेत तमाम बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन

511 खंभे टूटे
तीनों जिलों में 511 खंभे टूटकर खराब हो गए। 10 किलोमीटर से ज्यादा की लाइन बेकार हो गई। 118 फीडर पर बिजली आपूर्ति बाधित हुई। 343 गांवों में बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे। जोन के मुख्य अभियंता ने तीनों जिलों की रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश राहत आयुक्त पत्र भेजा है, ताकि बिजली कंपनी को हुए इस नुकसान की भरपाई हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल के किस जिले में कितना नुकसान
नुकसान झांसी जालौन ललितपुर
खंभे खराब 207 232 72
तार खराब 1.79 5.99 2.35 (किमी)
फीडर कितने खराब 48 55 15
गांवों में आपूर्ति बाधित 178 126 39
ट्रांसफार्मर खराब 36 72 36

वर्जन
तीन दिन तक हुई भारी बारिश के बाद उपभोक्ताओं को असुविधा हुई है। इसके साथ ही बिजली कंपनी का भी बड़ा नुकसान हुआ है। करीब तीन करोड़ रुपये की बिजली कंपनी की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। दैवीय आपदा से हुए नुकसान के लिए राहत आयुक्त को प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है।
-ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता (वितरण)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed