फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Power line now began to cheat millions

करोड़ों की विद्युत लाइन अभी से देने लगी धोखा

Fri, 12 Feb 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Power line now began to cheat millions
झांसी। बड़ागांव के दुनारा स्थित 220 केवी सब स्टेशन से उन्नाव गेट व सूती मिल सब स्टेशन के लिए डाली गई 33 केवी लाइन ने धोखा देना शुरू कर दिया है। लाइन के खंभे झुकने व तारों में झोल आने से सूती मिल आने वाली लाइन पिछले साढ़े चार माह से बंद चल रही है। इस कारण उन्नाव गेट पंचवटी सब स्टेशन को ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन


हंसारी पावर हाउस से अभी मुन्नालाल, जेल चौराहा, गल्ला मंडी, रानी महल, सीपरी बाजार, सूती मिल, नंदनपुरा, नगरा, हंसारी, उन्नाव गेट बाहर व पुलिया नंबर नौ आदि सब स्टेशन जुड़े हुए हैं। व्यवस्था के तहत अभी पारीछा में लगे सौ एमवीए व एक सौ साठ एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों से निकलने वाले 132 केवी के दो सर्किटों की मदद से झांसी व ललितपुर को बिजली दी जाती है।
विज्ञापन


इनमें एक सर्किट हंसारी पावर हाउस व दूसरा ललितपुर के लिए जाता है। इसके बाद हंसारी पावर हाउस से निकली 33 केवी लाइन से शहर व आस पास के तेरह सब स्टेशनों को बिजली पहुंचाई जाती है। इन सभी सब स्टेशनों पर 130 से 135 मेगावाट बिजली की मांग है, जबकि हंसारी में चालीस- चालीस मेगावाट के तीन ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। अकसर पीक आवर्स में ओवर लोडिंग के चलते हंसारी के ट्रांसफार्मर ट्रिप कर जाते हैं, जिससे अघोषित कटौती करनी पड़ती है। खासकर गर्मियों में हालात बिगड़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हंसारी से आने वाली 33 केवी लाइन से सीपरी बाजार सब स्टेशन, सूती मिल व पंचवटी बिजली घर भी जुड़े हुए हैं। एक ही लाइन से जुड़े होने के कारण तीनों सब स्टेशनों पर अकसर ओवर लोडिंग की समस्या बनी रहती है। इस कारण विभाग ने सूती मिल व पंचवटी सब स्टेशनों को बड़ागांव के दुनारा स्थित 220 केवी सब स्टेशन से जोड़ने की योजना तैयार की थी।

योजना के तहत एक ही लाइन पर पंचवटी व सूती मिल के लिए 33 केवी फीडर बनाए गए। पंद्रह किलोमीटर इस लाइन में करीब 270 खंभे लगाए गए हैं। तीन करोड़ से अधिक की इस योजना को इटावा की अमित इंजीनियरिंग ने अगस्त 2015 में पूरा कर लिया था। मगर कुछ दिन में ही रास्ते के कई खंभे तिरछे होने लगे व खंभों के बीच खींचे तारों में स्पान (खिंचाव) न होने के कारण वह झूलने लगे।

इस कारण विगत 26 सितंबर को सूती मिल लाइन को बंद कर दिया गया था। तब से यह लाइन बंद चल रही है। मजबूरी में सूती मिल को हंसारी पावर हाउस से जोड़कर चलाना पड़ रहा है। अगर समय पर इस लाइन को चालू नहीं किया गया तो गर्मियों में संबंधित क्षेत्र के लोगों को पूर्व की तरह परेशानी का सामना करना होगा।



‘संबंधित कंपनी कार्य को पूरा करने के लिए एक हफ्ते का शट डाउन मांग रही है। इस कारण काम लंबित होता जा रहा है। कंपनी को दिन के समय शट डाउन लेकर काम करने को कहा गया है। जल्द ही इस समस्या को दूर कर लिया जाएगा। ’
इंजी पी के जैन
मुख्य अभियंता वितरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed