फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   power cut

आजादी की वर्षगांठ पर गुल रहा 70 से अधिक क्षेत्रों का करंट

Mon, 17 Aug 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
power cut
झांसी। आजादी की वर्षगांठ पर बिजली का करंट गुल होने से महानगर के 70 से अधिक क्षेत्र के लोग परेशान रहे। कई इलाकों के लोग प्रधानमंत्री का देश का नाम संबोधन सुनने तक से वंचित रह गए। ऐसी स्थिति में लोग बिजली व्यवस्था को कोसते रहे।
विज्ञापन

जेल चौराहा सबस्टेशन से जुड़े इलाइट फीडर का जंपर उड़ने के बाद नवाबाद थाने के निकट हाईटेंशन तार टूट गया। इससे पुलिस लाइन, सिविल लाइन, सीता होटल के निकट, स्टेशन रोड, जानकीपुरम, विवेकानंद कॉलोनी समेत आसपास क्षेत्र की बिजली पांच घंटे तक बंद रही। बिजली न रहने से लोग अपने घरों में पानी का भंडारण भी नहीं कर सके। इधर, नंदनपुरा सबस्टेशन के इनकमर पैनल में फाल्ट आने के कारण बिजली बंद हो गई। इससे नंदनपुरा, आवास विकास, केके पुरी, बैंकर्स कॉलोनी, लहरगिर्द, मुरारी नगर, खातीबाबा, ब्रह्मनगर, कृष्णा विहार, रस बहार कॉलोनी व आसपास क्षेत्र के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

उधर, दुनारा ट्रांसमिशन पावर हाउस से उनाव गेट पंचवटी सबस्टेशन आने वाली लाइन में फाल्ट आ गया। फाल्ट को ठीक करने के लिए सूतीमिल सबस्टेशन की बिजली को भी बंद करना पड़ा। इससे पंचवटी, अंदर- बाहर उनाव गेेट, मेवातीपुरा, सराय, थापक बाग, दतिया गेट क्रासिंग, अयोध्यापुरी, महेंद्र पुरी कॉलोनी, अंबावाय, करारी, ग्रासलैंड, पाल कॉलोनी, कांशीराम कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, बूढा, भोजला समेत अन्य क्षेत्र के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed