फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   power cut, people agressive and rod jam

बिजली ने रुलाया गल्लामंडी सबस्टेशन पर हंगामा, जाम लगाया

Tue, 24 Sep 2019 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
power cut, people agressive and rod jam
बिजली ने रुलाया गल्लामंडी सबस्टेशन पर हंगामा, जाम लगाया
विज्ञापन

झांसी। गल्ला मंडी सबस्टेशन से जुड़े एक लाख से अधिक लोग तीसरे दिन भी बिजली के लिए तरसते रहे। शाम को लोगों ने सबस्टेशन पहुंचकर हंगामा किया। बाद में कानपुर चुंगी और बाहर सैयर गेट में जाम लगाया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। वहीं, बारिश के कारण दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से गल्लामंडी सबस्टेशन आने वाली लाइन में फाल्ट तलाशना मुश्किल हो रहा है। 21 और 22 सितंबर को 12- 12 घंटे बिजली गुल रही। सोमवार की सुबह नौ बजे बिजली जाने के बाद देर रात तक फाल्ट का पता नहीं लग सका है। बिजली के बिना लोग बेचैन रहे। रात में आक्रोशित लोगों ने एवट मार्केट चौराहे पर भी जाम लगाने की कोशिश की। मौके पर पुलिस के पहुंचने से जाम नहीं लग सका। इसके बाद लोग शिकायत करने डीएम आवास पहुंचे। वहां सिटी मजिस्ट्रेट के रात 11 बजे तक आपूर्ति शुरू होने के आश्वासन पर वापस लौटे। हालांकि देर रात तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।
शहर के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों को गल्लामंडी सबस्टेशन से बिजली मिलती है। पहले गल्लामंडी सबस्टेशन हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन से जुड़ा था, लेकिन दो महीने से इस सबस्टेशन को बड़ागांव के दुनारा स्थित 220 केवीए ट्रांसमिशन सबस्टेशन से जोड़ दिया गया है। दुनारा से गल्लामंडी तक 21 किलोमीटर की हाइटेंशन लाइन डाली गई है। जब से दुनारा से गल्लामंडी को जोड़ा गया है, संबंधित क्षेत्र के लोग बिजली के लिए लगातार परेशान रहे हैं। बारिश के दौरान 21 सितंबर की रात 8.30 बजे उक्त हाइटेंशन लाइन में फाल्ट आने के कारण 22 सितंबर की सुबह नौ बजे बिजली को चालू किया जा सका था। छह घंटे बाद ही दोबारा लाइन में फाल्ट आ गया। कई बार लाइन की पेट्रोलिंग की गई लेकिन फाल्ट नहीं मिला। फिर कानपुर चुंगी के निकट अंडर ग्राउंड केबल को चेक किया गया तो उसके अंदर नमी पायी गई। नमी के कारण ही करंट आगे नहीं बढ़ पा रहा था। बाद में दूसरी केबल डालकर रात तीन बजे बिजली चालू की गई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह नौ बजे दोबारा लाइन फाल्ट में आ गई। कर्मचारी दिन भर पेट्रोलिंग कर फाल्ट को तलाशते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। देर रात तक एक- एक घंटे के बाद फाल्ट को तलाशने का चल रहा था। अंडर ग्राउंड केबल की जांच की जा रही थी। वहीं दुनारा में पहुंचकर मुख्य अभियंता (वितरण) मनोज कुमार पाठक, अधीक्षण अभियंता राकेश वार्ष्णेय, अधिशासी अभियंता राकेश सिंह व अन्य अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, कांग्रेस नेता अरविंद वशिष्ठ समेत कई नेता भी मौके पर पहुंचे। इधर, बिजली न आने से परेशान लोग दिन भर सबस्टेशन के चक्कर लगाते रहे। देर शाम लोगों सबस्टेशन पर पहुंचकर हंगामा किया। लोगों के आक्रोश के डर से सबस्टेशन से सभी कर्मचारी व ऑपरेटर इधर- उधर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं समस्याएं
हंसारी से गल्लामंडी आने वाली हाइटेंशन लाइन 10 किलोमीटर की दूरी तय करकर आती थी, जबकि दुनारा से यह दूरी 21 किलोमीटर है। यह लाइन हाइवे के किनारे होकर आई है। कई जगह अंडर ग्राउंड (जमीन के अंदर से) भी है। बारिश में अंडर ग्राउंड लाइन में पानी भरने पर फाल्ट आने शुरू हो जाते हैं। इतना ही नहीं दिगारा के पास स्थित क्रशर क्षेत्र से भी यह लाइन गुजर कर आती है। क्रशर क्षेत्र में होने वाली ब्लास्टिंग से भी फाल्ट होते रहते हैं।
यह क्षेत्र जुड़े
गल्ला मंडी सबस्टेशन से गोलाकुआं, बड़ाबाजार, घासमंडी, लक्ष्मीगेट, तिलयानी बजरिया, बंगलाघाट, अंदर बड़ागांव गेट, गुदरी, डरू भौंडेला, पुरानी पसरट, ओम शंाति नगर, सागर गेट, कैलाश रेजीडेंसी, अजय इनक्लेव, गल्ला मंडी रोड, मदकखाना, कपूर टेकरी, कसाई मंडी, तालपुरा, खुशीपुरा, बाहर ओरछा गेट और आसपास के क्षेत्र जुड़े हैं।
मोबाइल तक नहीं हो पा रहे चार्ज
तीन दिन से बिजली की समस्या से लोग अपने मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। इनवर्टरों ने जवाब दे दिया। टुल्लू पंप न चलने से लोग पानी का भंडारण नहीं कर पा रहे हैं। शहर की घनी आबादी में छोटी- छोटी गलियों में बहुमंजिला घर बने हैं। इससे लोगों के नीचे के हिस्से में बने कमरों में धूप नहीं आ पाती है। बिजली से ही रोशनी होती है। बिजली न आने से लोगों के घरों में अंधेरा पसरा रहा।
दुनारा से आने वाली हाइटेंशन लाइन में बारिश की वजह से फाल्ट ज्यादा आ गए हैं। मगर, अब हंसारी की पुरानी लाइन को भी चालू किया जा रहा है, ताकि गल्लामंडी के पास विकल्प के रूप में एक लाइन हंसारी से बनी रहे। एक हफ्ते में इस व्यवस्था को दुरुस्त कर लेंगे। अभी भी हंसारी से बिजली चालू करने के प्रयास चल रहे हैं।
- मनोज कुमार पाठक, मुख्य अभियंता (वितरण)।
गल्लामंडी सबस्टेशन को जब से दुनारा से बिजली मिलने लगी है, तब से स्थिति और खराब हो गई है। आए दिन फाल्ट हो रहे हैं। इससे अच्छा तो हंसारी की लाइन थी। कम से कम फाल्ट तो कम होते थे। विभाग गल्लामंडी सबस्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं के साथ भेदभाव कर रहा है।
- अरविंद वशिष्ठ, गोपाल नीखरा।
गोला कुआं क्षेत्र के सभी उपभोक्ता नियमित बिल देते हैं। लेकिन इसके बाद भी क्षेत्र में किसी भी वक्त बिजली काट दी जाती है। 21 की रात से 23 सितंबर तक सिर्फ छह से आठ घंटे बिजली उनको मिली। दो रात तो अंधेरे में काटना पड़ी।
- राकेश श्रीवास्तव पुरानी नझाई।
बिजली के बिना घर में पल- पल काटना मुश्किल हो रहा है। सभी आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जब अन्य सबस्टेशनों को दो जगह से बिजली दी जा सकती है। ऐसे में विभाग को हंसारी से आने वाली पुरानी लाइन को चालू कर देना चाहिए था।

अभिषेक साहू, गोलाकुआं।
बिजली न आने से पानी की दिक्कत भी खड़ी हो गई है। मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। ऊपर से मच्छरों ने बुरा हाल कर रखा है। बिजली विभाग गल्लामंडी को दूसरे सबस्टेशन से जोड़कर बिजली दे सकता था, लेकिन ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया।
नीरज पाठक, शांति भवन के पास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed