फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   power cut

बिजली ने दिया धोखा

Sat, 28 Mar 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
power cut
power cut
झांसी। शुक्रवार को जगह-जगह बिजली आपूर्ति में फॉल्ट होने से शहर की बड़ी आबादी को समस्या उठानी पड़ी। हंसारी ट्रांसमिशन पावर हाउस के स्वतंत्र फीडर में खराबी से भी शहर के 40 से अधिक इलाकों में आपूर्ति प्रभावित हुई। बृहस्पतिवार रात तेज हवाओं की वजह से चरमराई बिजली व्यवस्था से लोग पहले ही परेशान थे। शुक्रवार उन्हें एक बार फिर मुसीबत से दो चार होना पड़ा। लॉकडाउन के चलते अधिकतकर परिवार में सभी लोग घरों पर हैं। इस कारण पानी की खपत भी ज्यादा हो रही है। तापमान में वृद्धि के कारण भी घर-घर पंखे चलना शुरू हो गए हैं। फॉल्ट के चलते हुई बिजली कटौती के कारण लोगों को गर्मी से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

हंसारी ट्रांसमिशन पावर हाउस से आने वाले एमईएस स्वतंत्र फीडर लाइन में फाल्ट आने से 40 से अधिक क्षेत्रों की डेढ़ घंटे बिजली गुल रही। इस कारण लोग परेशान रहे। शक्रवार की सुबह करीब 8.30 बजे हंसारी ट्रांसमिशन पावर हाउस से आने वाले एमईएस स्वतंत्र फीडर लाइन में फाल्ट आ गया। इससे एमईएस के साथ ही जेल चौराहा व रानीमहल सबस्टेशन की बिजली भी गुल हो गई। सूचना पर पहुंचे अवर अभियंता अमित सक्सेना की देखरेख में फाल्ट को सुधारने का काम शुरू किया गया, जो दस बजे ठीक हो सका।
विज्ञापन

वहीं, बिजली न आने के कारण एमईएस, इलाहाबाद बैंक चौराहा, जेल चौराहा, सदर बाजार, इलाइट, पुलिस लाइन, मनु विहार, मधुर विहार, विवेकानंद कॉलोनी, जानकीपुरम कॉलोनी, पुराना स्टेट बैंक कॉलोनी, चेलाराम कंपाउंड, नारायण धर्मशाला, स्टेशन रोड, सिविल लाइन, झोकन बाग, कचहरी चौराहा, राय कॉलोनी, मिनर्वा, रानीमहल, तलैया, छनियापुरा, गांधी रोड, गुसाईपुरा, सिंधी तिराहा, सुभाष गंज, जुगयाना, पंडयाना समेत 40 से अधिक क्षेत्रों के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed