फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Power cut is becoming an obstacle in drinking water supply, 30 thousand people are craving for water

Jhansi News: बिजली कटौती बन रही पेयजल आपूर्ति में बाधा, पानी को तरस रहे 30 हजार लोग

Tue, 06 Jun 2023 11:36 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 06 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Power cut is becoming an obstacle in drinking water supply, 30 thousand people are craving for water
- टंकियां न भरने से 20 से ज्यादा मोहल्लों में पेयजल संकट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जल निगम ने महानगर की 30 हजार आबादी की प्यास बुझाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर बराठा बेसिन पेयजल योजना बनाई है। लेकिन इस योजना के संचालन में बिजली विभाग रोड़ा लगा रहा है। पर्याप्त बिजली न मिलने से तीन जोन की टंकियां नहीं भर पा रही हैं।
कोछाभांवर, मेडिकल कॉलेज, गुमनावारा जोन को बराठा पेयजल परियोजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन परियोजना के संचालन के लिए बिजली नहीं मिल रही है। यहां 16 घंटे बिजली आपूर्ति होनी चाहिए लेकिन बमुश्किल आठ से दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन

इससे कोछाभांवर, मेडिकल काॅलेज, गुमनावारा, जेडीए कॉलोनी, करगुवां जी, कुम्हार का कुआं, मैरी, अंसल कॉलोनी, महाराणा प्रताप नगर, वीरांगना नगर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच पाता है। जल निगम के अधिकारियों के मुताबिक अगर बिजली विभाग द्वारा लगातार 16 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाए तो क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त पानी मिलने लगेगा। हर बार इसके लिए पत्राचार किया जाता है लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
---
पर्याप्त बिजली न मिलने की वजह से टंकियां नहीं भर पाती हैं। इसके लिए पत्र लिखा गया है। अब धीरे-धीरे व्यवस्था में सुधार हो रहा है। हालांकि पर्याप्त बिजली फिर भी नहीं मिल रही है। - वीरेंद्र यादव, अधिशासी अभियंता जल निगम

क्षेत्र में 20 घंटे बिजली सप्लाई की जा रही है, कभी-कभी फॉल्ट आने की वजह से बिजली ट्रिप होती है। जल निगम संयुक्त फीडर या जनरेटर की व्यवस्था कर लेगा तो सप्लाई सुचारू हो सकेगी। - शैलेंद्र कटियार, अधिशासी अभियंता बिजली विभाग

बातचीत
-----
- मोहल्ले में महज 20 से 25 मिनट ही पानी आता है जो कि पर्याप्त नहीं हो पाता है। मजबूरी में दूरदराज से पानी लाना पड़ता है। - नरेश परिहार
- गर्मियों में पानी की बहुत परेशानी होती है। ऐसे में जल निगम की टंकियों से पानी आता है तो ऊंचाई वाले क्षेत्र तक नहीं पहुंच पाता है। - साहिल यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed