फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   power cut big problem in city

बिजली कटौती ने बढ़ाई दिक्कत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
power cut big problem in city
महानगर में बिजली कटौती ने लोगों की दिक्कत बढ़ा दी है। रविवार को महानगर  के तमाम इलाकों में बिजली आपूति बाधित रही। इसे लेकर लोगों को परेशानी का  सामना करना पड़ा। महानगर के मुन्नालाल पावर हाउस स्टेशन से रविवार को दोपहर में करीब डेढ़  घंटी बिजली कटौती रही। इस दौरान मिशन कंपाउंड, आतिया तालाब, सूद कालोनी,  माहौर कालोनी, नई बस्ती, आशिक चौराहा, खंडेराव गेट, बीकेडी समेत तमाम  इलाकों में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। गर्मी के साथ बिजली कटौती  होने से लोग अकुलाते नजर आए। विभाग का कहना है कि मेंटीनेंस कार्य के चलते  बिजली कटौती की गई थी। लोगों ने बिजली कटौती को लेकर आक्रोश भी जताया। प्रेमनगर सब स्टेशन पर सोमवार को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली  कटौती रहेगी। अवर अभियंता बलराम ने बताया कि ट्रांसफार्मरों का मेंटीनेंस  कार्य होने के चलते प्रेमनगर, खातीबाबा, ईसाईटोला, खेरा गांव, महावीरन  क्षेत्र में बिजली कटौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed