फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Power came no water, how cut Jindgani

बिजली आए न पानी, कैसे कटे जिंदगानी

Wed, 29 Jun 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Jun 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
 Power came no water, how cut Jindgani
bdagaon nagr, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। महानगर के अंदर बड़ागांव गेट में पानी और बिजली का संकट गहराया हुआ है। यहां न बिजली आ रही है और न ही जलापूर्ति हो पा रही है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


सोमवार रात से मंगलवार शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आई। इससे गर्मी और उमस से लोग बेहाल हो गए। पूरे दिन जलापूर्ति बाधित रहने से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए भटकना पड़ा। वहीं, शाम छह बजे बिजली आई तो लेकिन कुछ ही देर बाद फिल चली गई।
विज्ञापन


बिजली-पानी संकट से रोजेदारों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासियों के मुताबिक जलापूर्ति बाधित रहने से लोगों को हैंडपंपों पर लाइन लगानी पड़ी। इलाके के कई हैंडपंप खराब होने से लोग व्यवस्था के खिलाफ झुंझलाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिगड़ गई दिनचर्या
सोमवार रात से दिन भर बिजली नहीं आई। इससे जलापूर्ति बाधित हो गई। हैंडपंप पर पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। विद्युत विभाग की व्यवस्था ने दिनचर्या बिगाड़ कर रख दी है। 
- राकेश शर्मा

कोचिंग के लिए हो गई देर 
विभाग की सुस्ती के कारण विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है। इससे जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पानी नहीं आने से सुबह कोचिंग जाने में देर हो गई। 
- रोहित साहू 

रात भर सो नहीं पाया
बिजली नहीं आने से रात भर ठीक से नींद नहीं आई। सुबह पानी नहीं आने से परेशानी दुगुनी हो गई। मोहल्ले के हैंडपंप खराब पड़े हैं। शिकायत के बावजूद कोई सुनता नहीं है।

- राजकुमार शर्मा

प्रशासन को सुध नहीं 
ऊंचाई के कारण पाइपलाइन से पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा है। वहीं, कई लोगों ने मोटर लगा रखी है, जिससे अधिकांश पानी वह खींच लेते हैं। इस ओर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। 
- सौरभ वर्मा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed