फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Potholes on the Jhansi-Kanpur Highway causing distress to commuters.

Jhansi News: राहगीरों को दर्द दे रहे झांसी-कानपुर हाईवे के गड्ढे

Wed, 12 Aug 2026 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the Jhansi-Kanpur Highway causing distress to commuters.
- ग्रामीणों में आक्रोश, टोल वसूली बंद करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। झांसी-कानपुर हाईवे पर झांसी से मोंठ के बीच सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इसके अलावा छुट्टा जानवरों की भी भरमार बनी रहती है। हाईवे पर लोग आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद, सुधार की दिशा में कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
ग्राम टांडा निवासी विमला देवी की कुछ दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बाइक से गिरने के बाद उन्हें पीछे से आ रहे वाहन ने उन्हें कुचल दिया था। इसी तरह टांडा निवासी महेंद्र यादव की ग्राम बरल के पास गड्ढे में बाइक गिरने से मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, बीते रविवार की रात ग्राम बेलमा निवासी रंजीत अपनी पत्नी के साथ झांसी से लौट रहे थे। अमरा गांव के पास गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से उनकी पत्नी सड़क पर जा गिरी थीं, गनीमत रही थी कि पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया था। वहीं, अटारिया के पास एक अधिवक्ता भी गड्ढे में गिरकर घायल हो गए, जिन्हें मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सड़क के गड्ढों की वजह से इस तरह के हादसे आए दिन हाईवे पर हो रहे हैं। लेकिन, सड़क सुधार की दिशा में कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति झांसी से मोंठ के बीच अमरा, बरल, अटारिया और सेमरी टोल प्लाजा के आसपास बनी हुई है। यहां हाईवे पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग और टोल प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सेमरी टोल प्लाजा के पास भी सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इन हालातों में टोल वसूली पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सेमरी टोल प्लाजा के मैनेजर आनंद सिंह का कहना है कि सड़क मरम्मत का कार्य एनएचएआई ने एक कंपनी को दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है और जल्द ही औपचारिकताएं पूरी कर गड्ढों को भरने का काम शुरू कराया जाएगा।


0000
सड़क के गड्ढों की मरम्मत के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं। सड़क पर अन्ना जानवरों को गोशाला में भेजने के संबंधित विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं। - माज अख्तर, एसडीएम-मोंठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed