फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Poster War: 'I Love Mahadev' responds to 'I Love Mohammed'; featured in Dandiya Night

Poster War: 'आई लव मोहम्मद' के जवाब में 'आई लव महादेव'; डांडिया नाइट शो में दिखाया

Fri, 26 Sep 2025 08:59 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 26 Sep 2025 08:59 AM IST
सार

शहर की मस्जिदों के आस-पास लगे ''आई लव मोहम्मद'' के पोस्टर के जवाब में एक डांडिया नाइट में ''आई लव महादेव'' की डिस्प्ले पर प्रदर्शित हुआ। यहां डांडिया खेल रहे लोग जयश्री राम पर जमकर झूमते नजर आए।

विज्ञापन
Poster War: 'I Love Mahadev' responds to 'I Love Mohammed'; featured in Dandiya Night
डांडिया शो में एलईडी पर लिखा आई लव महादेव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी। कानपुर में बारावफात के जुलूस में आई लव मोहम्मद के पोस्टर का विवाद कई जिलों में फैल गया है। झांसी में भी आई लव मोहम्मद के पोस्ट दिखाई दिये। इसके बाद एक डांडिया नाइट शो में बड़ी डिस्प्ले पर आई लव महादेव दिखाया गया। डांडिया शो के दौरान लोग जय श्री राम के गाने पर नाचते नजर आये।

विज्ञापन



शहर की मस्जिदों के आस-पास लगे ''आई लव मोहम्मद'' के पोस्टर के जवाब में एक डांडिया नाइट में ''आई लव महादेव'' की डिस्प्ले पर प्रदर्शित हुआ। यहां डांडिया खेल रहे लोग जयश्री राम पर जमकर झूमते नजर आए। कानपुर में बारावफात पर लोगों ने सड़क पर टेंट लगाकर ''आई लव मोहम्मद'' के पोस्टर लगाए थे। उसी तर्ज पर झांसी शहर के ओरछा गेट के पास बनी मदीना मस्जिद, खुशीपुरा स्थित मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों के आस-पास आई लव मोहम्म्द के पोस्टर लगाए गए है। वहीं शहर में आयोजित एक डांडिया नाइट कार्यक्रम में लगी डिस्प्ले पर आई लव महादेव का प्रदर्शन होता दिखाई दिया।
विज्ञापन


प्रदेश के अन्य शहरों की तर्ज पर झांसी शहर में भी पोस्टर वार को लेकर मौलाना मोहम्मद हाशिम ने कहा कि पैगम्बर इस्लाम से मोहब्बत करने वाले सभी लोग है, अगर किसी ने आई लव मोहम्मद लिख दिया तो इसमें कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए और कहीं आई लव महादेव लिख रहे हैं तो इसमें भी एतराज नहीं होना चाहिए। वहीं एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहा कि शहर में कहीं पोस्टर वार नहीं हो रहा है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed