फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Possession of 357 lands in the district, victims are circling to free them

जिले में 357 जमीनों पर कब्जे, मुक्त कराने के लिए पीड़ित काट रहे चक्कर

Thu, 26 Aug 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Possession of 357 lands in the district, victims are circling to free them
झांसी। संपूर्ण समाधान दिवस हो या अफसरों का जनता दरबार, सभी जगह सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन पर अवैध कब्जों को लेकर आती हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जिले में विभिन्न पटलों पर जमीन पर अवैध कब्जों की 357 शिकायतें लंबित चल रही हैं। अपनी ही जमीन वापस पाने के लिए पीड़ित स्थानीय प्रशासन से लेकर शासन तक से गुहार लगा रहे हैं। बावजूद, न्याय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

सामान्य मध्यमवर्गीय लोगों की जीवन भर की पूंजी खुद के घर का सपना पूरा करने में खर्च हो जाती है। तमाम लोग पहले पैसा जोड़कर प्लाट खरीदते हैं और फिर पैसा इकट्ठा कर मकान बनवाने की शुरुआत करते हैं। इसके अलावा कई सारे लोग भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए पूंजी में बढ़ोत्तरी के लिए जमीन खरीद लेते हैं। लेकिन, लोगों की ये जमीनें सुरक्षित नहीं रह गईं हैं। भूमाफियाओं की निगाहें खाली पड़ी जमीनों पर टिकी हुई हैं। खासतौर पर महानगर के सटे इलाकों में जमीन पर कब्जे के मामले ज्यादा आ रहे हैं। भूमाफिया खेती की जमीनों पर भी निशाना साधे हुए हैं। पीड़ित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। इतना ही नहीं, माफिया जमीनों पर सिविल वाद भी खड़ा कर देते हैं, जिससे लोगों को अपनी ही जमीन पर कब्जा हासिल करने के लिए कोर्ट-कचहरी तक दौड़ लगाना पड़ जाती है। पिछले छह माह के दरम्यान जमीन पर कब्जों के 257 मामले सामने आ चुके हैं। ये मामले संपूर्ण समाधान दिवसों के अलावा पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों व थानों में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

केस - 1
37 बार शिकायत की, कार्रवाई सिफर
झांसी। लहरगिर्द निवासी धनकू अहिरवार ने बताया कि उनकी गांव स्थित डेढ़ एकड़ जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। जमीन वापस पाने के लिए चार साल से अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। तहसील दिवसों में 37 बार प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं। लेकिन, अब तक जमीन कब्जामुक्त नहीं हो पाई है। न्याय की उम्मीद अब टूटती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस - 2
डेढ़ साल से अफसरों की चौखटों पर दस्तक
झांसी। बिजौली निवासी सूरजभान ने बताया कि उनकी बिजौली में दो एकड़ जमीन है, जिस पर कुछ लोगों ने कब्जा जमा लिया है। पिछले डेढ़ साल से थाने व अधिकारियों की चौखट पर जमीन को कब्जामुक्त कराने की गुहार लगा रहे हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिए हैं। हर जगह से आश्वासन मिलता है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती।
केस - 3
प्लाट पर कर लिया गया कब्जा
झांसी। गणेश चौराहा निवासी आफाक अहमद ने बताया कि उनका बालाजी रोड के पास 1600 वर्गफुट का एक प्लाट है, जिस पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। प्लाट का कब्जामुक्त कराने के लिए वे लगातार पुलिस - प्रशासन से शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन कार्यवाही नहीं हो रही है, जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने बताया कि वे संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत कर चुके हैं।

केस - 4
पानी की टंकी पर भी अवैध कब्जा
झांसी। ग्राम मवई के ग्राम प्रधान पंकज कुमार ने बुधवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि ग्राम सभा क्षेत्र में बनी पानी की टंकी के ऑपरेटर को बदला जा चुका है। बावजूद, पुराना टंकी ऑपरेटर टंकी की जमीन पर कब्जा बनाए हुए है। ऑपरेटर को नोटिस भी दिया गया। बावजूद, कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान ने टंकी को कब्जामुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed