फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Population of 22 lakh will not face electricity crisis in summer

Jhansi News: 22 लाख की आबादी गर्मी में नहीं झेलेगी बिजली संकट

Thu, 01 Aug 2024 06:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Population of 22 lakh will not face electricity crisis in summer
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। अब यहां लोगों को बिजली संकट नहीं झेलना पड़ेगा। 220केवीए सब स्टेशन बबीना में लगे 40-40 एमवीए के दोनों ट्रांसफार्मर से जल्द आपूर्ति शुरू हो जाएगी। रक्षा मंत्रालय ने 33केवी लाइन बिछाने के एवज में सैन्य विभाग द्वारा मांगे गए 4.80 करोड़ रुपये माफ कर दिया है। माध्यमिक कार्य खंड ने 6.5 किमी. की तीन लाइनें बिछाने की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जिले के करीब पौने तीन लाख उपभोक्ताओं को हंसारी सब स्टेशन पर लगे 63एमवीए के तीन व दुनारा सब स्टेशन पर लगे 40एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों से बिजली मिल रही है, जो खपत के अनुसार आपूर्ति करने में हांफने लगते हैं। करीब दो साल पूर्व बबीना के 220केवीए उपकेंद्र पर 40-40 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए गए। यहां से सैन्य क्षेत्र में 33केवीए की लाइन बिछाने के एवज में सैन्य विभाग ने 4.80 करोड़ रुपये की मांग की थी। इसका परिणाम यह हुआ कि दोनों ट्रांसफार्मर शोपीस बनकर खड़े रहे। बिजली विभाग के अफसरों ने सैन्य अधिकारियों के सामने 4.80 करोड़ रुपये माफ करने का मसौदा रखा, जो कुछ दिन पहले रक्षा मंत्रालय भेजा गया था।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रक्षा मंत्रालय ने उक्त राशि माफ कर दी है। इसका पत्र सेना के भोपाल मुख्यालय भेज दिया है। बिजली विभाग के माध्यमिक कार्य खंड ने बबीना, एमईएस व बीएचईएस सब स्टेशन तक 6.5 किमी. की लाइनें तीन करोड़ में बिछाने की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रक्षा मंत्रालय से राहत मिलने की उच्चाधिकारियों से जानकारी के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य अभियंता सैयद अब्बास रिजवी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने सैन्य विभाग द्वारा मांगी राशि से राहत दे दी है, मगर अभी लिखित आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
ऐसे जोड़ा जाएगा 33केवी सब स्टेशनों को : 132 केवी हंसारी सब स्टेशन से जेल चौराहा, बीएचईएल, बीएचईएल-एक, बबीना, एमईएस, मुन्नालाल पावर हाउस, नंदनपुरा सब स्टेशन आदि जुड़े हैं। जब दोनों 40-40 एमवीए ट्रांसफार्मर चालू हो जाएंगे तो बबीना, एमईएस व बीएचईएल सब स्टेशन हंसारी सब स्टेशन से विच्छेदित करके 220केवी बबीना सब स्टेशन से जुड़ जाएंगे। इससे हंसारी सब स्टेशन पर बिजली का लोड करीब 50 फीसदी कम हो जाएगा। दुनारा सब स्टेशन पर लग रहा 40 एमवीए का ट्रांसफार्मर शुरू होने से मेडिकल सब स्टेशन आदि एरिया में आपूर्ति होगी।


मिलेगी राहत : वर्तमान में हंसारी सब स्टेशन पर लगे 63 एमवीए के तीन और दुनारा में लगे 40 एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों से आपूर्ति होती है। पांचों ट्रांसफार्मरों की क्षमता 269 एमवीए आपूर्ति करने की है। बबीना सब स्टेशन पर लगे 40 एमवीए के दो और दुनारा में लग रहे 40 एमवीए का ट्रांसफार्मर शुरू होने से बिजली आपूर्ति की क्षमता 389 एमवीए हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article