फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Popcorn bomb will explode in Diwali, Asharfi pomegranate will light up

दीवाली में फूटेंगे पॉपकार्न बम, देसी फ्लावर अशरफी अनार से होगी रोशनी

Wed, 03 Nov 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Popcorn bomb will explode in Diwali, Asharfi pomegranate will light up
झांसी। दिवाली को लेकर शहर में सात जगहों पर पटाखा बाजार सज गया है। इस बार बाजारों में पहली बार कम प्रदूषण वाले हरित पटाखों की भरमार है। इनमें अनार, रंग बिरंगी फुलझड़ी, चकरी, महताब के साथ ही पॉपकॉर्न बम और अशर्फी अनार मौजूद हैं। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस साल पटाखों के दामों में 20 से 30 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

शहर में पटाखों की बिक्री के लिए जिला प्रशासन द्वारा दुकानदारों को अस्थाई लाइसेंस जारी किया जाता है। जो सिर्फ तीन दिन के लिए ही वैध होता है। प्रशासन की ओर से मुक्ताकाशी मंच स्थित क्राफ्ट मेला ग्राउंड, सीपरी बाजार में सरस्वती इंटर कॉलेज के सामने, प्रेमनगर में सेंट ज्यूड्स स्कूल, सदर बाजार में झांसी क्लब, हंसारी सारंध्रा नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास, राजगढ़ में हनुमान मंदिर कामैदान, बिजौली में ग्राम सैंयर में पटाखा बाजार सजाया गया है। इन बाजारों में मंगलवार से पटाखों की बिक्री शुरू हो गई। क्राफ्ट मेला बाजार के दुकानदार महफूज ने बताया कि इस साल बाजार में पॉपकार्न बम और देसी फ्लावर अशर्फी अनार सहित कई तरह के पटाखे नए आए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल पटाखों के दाम 20 से 30 फीसदी तक अधिक हैं। हरित पटाखों के कारण इस बार बाजारों में लंबी लड़ी वाली चटाई दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन

धुआं कम और रोशनी करेगा अधिक
दिवाली पर पटाखों से उठने वाला धुआं लोगों के लिए काफी नुकसान दायक होता है। जिसके चलते इस बार पटाखा बाजारों में कम धुएं वाले पटाखों की भरमार है। यह पटाखे आवाज के साथ ही रोशनी तो करेंगे लेकिन धुआं कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed