{"_id":"61818e439d53110df85ed662","slug":"popcorn-bomb-will-explode-in-diwali-asharfi-pomegranate-will-light-up-jhansi-news-jhs20804998","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली में फूटेंगे पॉपकार्न बम, देसी फ्लावर अशरफी अनार से होगी रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवाली में फूटेंगे पॉपकार्न बम, देसी फ्लावर अशरफी अनार से होगी रोशनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दिवाली को लेकर शहर में सात जगहों पर पटाखा बाजार सज गया है। इस बार बाजारों में पहली बार कम प्रदूषण वाले हरित पटाखों की भरमार है। इनमें अनार, रंग बिरंगी फुलझड़ी, चकरी, महताब के साथ ही पॉपकॉर्न बम और अशर्फी अनार मौजूद हैं। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस साल पटाखों के दामों में 20 से 30 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।
शहर में पटाखों की बिक्री के लिए जिला प्रशासन द्वारा दुकानदारों को अस्थाई लाइसेंस जारी किया जाता है। जो सिर्फ तीन दिन के लिए ही वैध होता है। प्रशासन की ओर से मुक्ताकाशी मंच स्थित क्राफ्ट मेला ग्राउंड, सीपरी बाजार में सरस्वती इंटर कॉलेज के सामने, प्रेमनगर में सेंट ज्यूड्स स्कूल, सदर बाजार में झांसी क्लब, हंसारी सारंध्रा नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास, राजगढ़ में हनुमान मंदिर कामैदान, बिजौली में ग्राम सैंयर में पटाखा बाजार सजाया गया है। इन बाजारों में मंगलवार से पटाखों की बिक्री शुरू हो गई। क्राफ्ट मेला बाजार के दुकानदार महफूज ने बताया कि इस साल बाजार में पॉपकार्न बम और देसी फ्लावर अशर्फी अनार सहित कई तरह के पटाखे नए आए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल पटाखों के दाम 20 से 30 फीसदी तक अधिक हैं। हरित पटाखों के कारण इस बार बाजारों में लंबी लड़ी वाली चटाई दिखाई नहीं दे रही है।
धुआं कम और रोशनी करेगा अधिक
दिवाली पर पटाखों से उठने वाला धुआं लोगों के लिए काफी नुकसान दायक होता है। जिसके चलते इस बार पटाखा बाजारों में कम धुएं वाले पटाखों की भरमार है। यह पटाखे आवाज के साथ ही रोशनी तो करेंगे लेकिन धुआं कम होगा।