फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Poor condition of Harishankari plants raises questions about the Nagar Panchayat.

Jhansi News: हरिशंकरी पौधों की बदहाली, नगर पंचायत पर सवाल

Sat, 03 Oct 2026 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Poor condition of Harishankari plants raises questions about the Nagar Panchayat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटेरा। नगर पंचायत की लापरवाही के कारण झाड़ियापुरा में लगाए गए हरिशंकरी पौधे बदहाल हो रहे हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी हरिशंकरी पौधरोपण योजना (पीपल, पाकर और बरगद) के तहत इन पौधों को लगाया गया था। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी नगर पंचायत की है लेकिन मौके पर स्थिति इसके विपरीत है।
पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे के ट्री गार्ड जमीन में मजबूती से नहीं लगाए गए। उन्हें केवल पौधों के ऊपर रख दिया गया था। रात में आवारा पशुओं के धक्के से कई ट्री गार्ड गिर गए। इससे उनके भीतर लगे पौधे रौंद दिए गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, पौधरोपण के बाद पौधों की सिंचाई, सुरक्षा और निगरानी पर ध्यान नहीं दिया गया। नगर पंचायत सैकड़ों पौधे लगाने का दावा करती है, पर धरातल पर वृक्ष नहीं दिखते। झाड़ियापुरा के पौधों की बदहाली संरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से गिरे ट्री गार्डों को मजबूत कराने की मांग की है। उन्होंने पौधों की नियमित सिंचाई व निगरानी सुनिश्चित करने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed