{"_id":"9c07096cddfadfd8bce8ad2527cfd9c6","slug":"poor-children-will-be-reading-smart-class-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब के बच्चे भी पढ़ सकेंगे ‘स्मार्ट क्लास’ में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब के बच्चे भी पढ़ सकेंगे ‘स्मार्ट क्लास’ में
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 24 Jul 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्राइवेट पब्लिक स्कूलों में दी जाने वाली स्मार्ट क्लास की सुविधा आने वाले दिनों में गरीब तबके के बच्चों को भी मिल सकेगी। जी हां, कैंट बोर्ड द्वारा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंटर कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें न्यूनतम शुल्क लिया जाएगा।
कैंट बोर्ड द्वारा संचालित जूनियर हाईस्कूल का उच्चीकरण कर इसे इंटर कॉलेज बनाया जा रहा है। विद्यालय की मान्यता के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) से पत्राचार प्रारंभ कर दिया गया है। इसके अलावा विद्यालय भवन का निर्माण कार्य भी प्रारंभ है। इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी है। यहां तक कि अंग्रेजी माध्यम से इस विद्यालय में संचालित होने वाली कक्षाओं को स्मार्ट क्लास की सुविधाओं से लैस किया जाएगा, ताकि बच्चे उच्च स्तरीय शिक्षा हासिल कर सकें। विद्यालय में कैंट क्षेत्र के साथ-साथ नगर के अन्य क्षेत्रों के बच्चों को भी प्रवेश दिया जाएगा तथा अभिभावकों को बच्चों की न्यूनतम फीस अदा करनी पड़ेगी।
बच्चों को उच्चस्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए उक्त विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किए जाने की योजना है। सीबीएसई से मान्यता के लिए पत्राचार प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
- अभिमन्यु सिंह, सीईओ- कैंट बोर्ड, झांसी