फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Polytecnic rape case hearring complete, rejult soon

पॉलिटेक्निक सामूहिक दुष्कर्म कांड की सुनवाई हुई पूरी

Wed, 21 Sep 2022 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Polytecnic rape case hearring complete, rejult soon
झांसी। पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना की सुनवाई पूरी हो गई है। इसी माह इस मुकदमे का फैसला आने की संभावना है। 23 महीने पहले हुई इस सनसनीखेज वारदात में आठ छात्र आरोपी हैं। घटना के बाद से सभी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में 11 अक्तूबर 2020 को नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। कॉलेज के ही आठ छात्रों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा था। ये घटना उस समय प्रदेश भर में सुर्खियों में रही थी। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उन पर पॉक्सो एक्ट, डकैती और सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) विजय कुशवाहा ने बताया कि मुकदमे की सुनवाई मंगलवार को पूरी हो गई। पीड़ित पक्ष की ओर से 12 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं, जबकि बचाव पक्ष से दो गवाह पेश किए गए। पिछले एक सप्ताह से रोजाना सुनवाई हो रही थी। इसी माह अदालत इस मुकदमे में फैसला सुना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आरोपी
झांसी। पॉलिटेक्निक सामूहिक दुष्कर्म कांड में आठ आरोपी हैं। इनमें महोबा के थाना कुलपहाड़ निवासी रोहित कुमार सैनी, थाना ककरबई निवासी भरत कुमार कुशवाहा, गोंडा के थाना बजीरगंज निवासी शैलेंद्र कुमार पाठक, झांसी के थाना टहरौली निवासी मयंक शिवहरे, प्रयागराज के थाना थरवई निवासी विपिन तिवारी, झांसी के थाना मऊरानीपुर निवासी मोनू पार्या, रानीपुर निवासी धर्मेंद्र सेन व महोबा के कुलपहाड़ निवासी संजय कुशवाहा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed