{"_id":"59fcc6ff4f1c1b6e548baa46","slug":"polytechnic-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीटेक्निक छात्रों को पुलिस ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीटेक्निक छात्रों को पुलिस ने घेरा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
polytechnic jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी।
पालीटेक्निक कालेज के मैदान में शुक्रवार की देर रात हो- हल्ला कर रहे छात्रों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने हास्टल को घेर लिया। हालांकि, छात्रों द्वारा हॉस्टल के अंदर बिजली बंद कर लेने पर पुलिस लौट गई।
पालीटेक्निक कालेज में सीनियर और जूनियर छात्रों के हास्टल एक ही परिसर में बने हुए हैं। शुक्रवार की रात करीब ग्यारह बजे एक वर्ग के 40 से 50 छात्र एकत्रित होकर हास्टल के पीछे बने मैदान में पहुंच गए। मैदान में पहुंचने के बाद हो- हल्ला शुरू कर दिया। वे किसी झगड़े के लिए रणीनीति बनाते दिख रहे थे। इस बात का पता चलते ही सीपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही छात्र हास्टल के अंदर घुस गए। पुलिस ने हास्टल के अंदर पहुंचकर छात्रों से पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन उन सभी ने अपने कमरों की बिजली को बंद कर लिया। पुलिस आधी रात के बाद भी हास्टल पर निगरानी बनाए रही।