फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Political identity is essential for the empowerment of society: Chhiroulya

समाज के सशक्तीकरण के लिए राजनीतिक पहचान जरूरी : छिरौलया

Tue, 22 Sep 2026 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Political identity is essential for the empowerment of society: Chhiroulya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानीपुर। गहोई समाज के तत्वावधान में श्री गहोई उत्सव एवं समस्त कार्य समितियों का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष प्रमोद कुमार नौगरइया ने की।
समारोह के मुख्य अतिथि गहोई वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल छिरौलया उर्फ डल्लू भैया रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ पर अतिथियों ने राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया। समाज के लोगों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। शपथ ग्रहण समारोह में महासभा के नगर अध्यक्ष प्रमोद नौगरइया ने शपथ ली। गहोई महिला मंडल अध्यक्ष मंजू नौगरइया और गहोई नवयुवक मंडल अध्यक्ष वैभव चऊदा को भी शपथ दिलाई गई। समस्त कार्य समितियों के पदाधिकारियों ने भी अपनी जिम्मेदारियों की शपथ ली। मुख्य अतिथि ने ऐसे कार्यक्रमों को सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने समाज को सशक्त बनाने हेतु राजनीतिक पहचान की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ओमप्रकाश गुप्ता, संतोष गुप्ता, सुरेंद्र बांगर, सोनू चऊदा, मलेश मौसिया, विवेक चऊदा, आनंद बरसैया, राजेंद्र, देवेंद्र नीखरा, अतुल कटेरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
महिला मंडल की शपथ
कार्यक्रम में महिला मंडल की क्षेत्रीय बुंदेलखंड अध्यक्ष रजनी गुप्ता भी उपस्थित थीं। उन्होंने महिलाओं को समिति द्वारा बनी नियमावली के अनुसार शपथ दिलाई। शपथ लेने वाली महिलाओं में मंजू नौगरइया, सरोज नौगरइया, मोहिनी चऊदा और ज्योति बरसैयां शामिल थीं। मीनू नौगरैया, मंजू चऊदा, विभा बहरे, जया चऊदा और मिथिला नौगरैया सहित अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

00
प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण
गहोई समाज के नगर अध्यक्ष प्रमोद नौगरइया और नवयुवक मंडल अध्यक्ष वैभव चऊदा ने जानकारी दी कि दो दिवसीय गहोई महोत्सव के दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें सामान्य ज्ञान, नाटक, गीत, नृत्य, प्रश्नोत्तरी, लड़कियों की प्रतियोगिता, सीनियर और जूनियर वर्ग शामिल थे। इन प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आज पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed