{"_id":"5cc60107bdec2206fd72a63b","slug":"poling-party-reach-poling-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग पार्टियों ने संभाले बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग पार्टियों ने संभाले बूथ
Mon, 29 Apr 2019 01:07 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
poling party
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रविवार को सुबह भोजला मंडी से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई। बसों के जरिये मतदान केंद्रों तक पहुंची पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए। चुनाव के लिए जिले में 6,676 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा बीस फीसदी कर्मचारी रिजर्व में रखे गए हैं।
जिले की चारों विधानसभाओं में 1694 बूथ हैं। प्रत्येक बूथ पर तैनात की गई पोलिंग पार्टी में चार कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसमें एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारी हैं। पोलिंग पार्टी में शामिल कर्मचारियों को सुबह रेंडमाइजेशन के बाद ड्यूटी पत्र बांटने शुरू कर दिए गए थे। जिले की चारों विधानसभाओं के अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। बबीना के 385, झांसी नगर के लिए 417, मऊरानीपुर के लिए 471 और गरौठा के लिए 421 पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई।
उल्लेखनीय है कि मतगणना भी भोजला मंडी में होगी। सोमवार को मतदान की समाप्ति के बाद पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व वीवीपैट मशीनें यहां बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा करनी होंगी।